dharma sangrah
✕

Social Media पर वायरल हुआ ये पैंट शर्ट पहना हाथी, आनंद महिंद्रा ने कहा, वाओ! इन्‍क्रेडि‍बल इंडि‍या!

Updated: गुरुवार, 4 मार्च 2021 (14:33 IST)
मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा की सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर काफी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने हाल ही में एक हाथी की फोटो  शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इस हाथी का फैशनेबल अंदाज सभी को बहुत पसंद आ रहा है।

आनंद महिंद्रा वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्‍ट‍िव हैं, वे कई बार हैरान कर देने वाले वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। वे देश के लोकल टैलंट को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं रखते हैं। उनके अकाउंट पर शेयर की गई फोटो तुरंत वायरल हो जाती है।

आनंद महिंद्रा ने हाल ही में सोशल मीडिया में जो हाथी की तस्‍वीर पोस्‍ट की है वो बेहद मनमोहक तस्वीर है। उन्‍होंने फोटो के कैप्शन में लिखा- इन्क्रेडिबल इंडिया (Incredible India)

महिंद्रा द्वारा शेयर की गई इस फोटो में हाथी महाराज अपने फैशन के जलवे दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर हाथी की इस फोटो को वायरल होने में जरा समय नहीं लगा। फोटो में मौजूद हाथी ने व्हाइट कलर के जेब वाले पैंट्स के साथ पर्पल यानी बैंगनी रंग की शर्ट पहनी हुई है। सिर्फ यही नहीं, हाथी ने बेल्ट लगाई हुई है और सिर पर लाल और गोल्डन रंग का कपड़ा भी बांधा हुआ है। इस फोटो को अब तक हजारों लाइक्‍स मिल चुके हैं।

हाथी की इस फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इसे जमकर रीट्वीट कर रहे हैं और कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोग हाथी के शाही अंदाज की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसे बंधन से आजाद करने की बात भी कह रहे हैं।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख