Daily Horoscope
✕

Youtube चैलेंज में बुजुर्ग ने गटक ली 1.5 लीटर वोदका, इसके बाद लोग देख रहे थे उसकी ‘ऑनलाइन मौत’

Updated: शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (14:06 IST)
एक बुजुर्ग ने यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ज्यादा से ज्यादा शराब पीने की चुनौती स्वीकार की और उसे पूरा करने के लिए 1.5 लीटर वोदका गटक डाली। दुखद तो यह था कि यह सब लाइव स्ट्रीमिंग किया जा रहा था। लोगों ने उनकी मौत को लाइव देखा तो हैरान रह गए।

यह वाकया रूस का है। जहां 60 साल के एक शख्स ने चैलेंज के दौरान 1.5 लीटर वोदका पी ली, जिसके बाद तत्काल उनकी मौत हो गई। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दर्शक इस इंसान को मरते हुए देख रहे थे।

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, 'दादाजी' के नाम के इस रूसी व्यक्ति को एक यू ट्यूबर द्वारा इस चैलेंज के लिए पैसे की पेशकश की गई थी। इस चुनौती को ‘थ्रैश स्ट्रीम' या फिर 'ट्रैश स्ट्रीम ’के रूप में जाना जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर यह खूब ट्रेंड कर रहा है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे इस चैलेंज Thrash Streaming में किसी शख्स को पैसे के बदले में अपमानजनक स्टंट करने के लिए चुनौती दी जाती है। इसका लाइव स्ट्रीम किया जाता है, जिसको बड़ी संख्या पर दर्शक ऑनलाइन देखते हैं।

द इंडिपेंडेंट ने स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि इस रूसी व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय यूरी दुशेकिन के रूप में हुई है। उसे एक यूट्यूबर ने पैसे के बदले में शराब या गर्म सॉस खाने की चुनौती दी थी। 1.5 लीटर वोदका पीने के बाद वह व्यक्ति अचानक गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी डेड बॉडी भी लाइव स्ट्रीम पर दिखाई दे रहा था और दर्शक उन्हें मरते हुए देख रहे थे।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख