sundarkand

सबसे ऊंची उड़ान भरने वाला पक्षी

Updated: शनिवार, 9 जनवरी 2021 (11:03 IST)
संसार में ऐसे अद्भुत पक्षी हैं जिनके लिए सीमाएं, समुद्र और ऊंचाइयां कोई मायने नहीं रखती। आम धारणा यह है कि हंसा सबसे ऊंची उड़ान भरता है परंतु यह बहुत कम लोग ही जानते हैं कि हंस नहीं सबसे ऊंची उड़ान कोई दूसरा ही पक्षी भरता है। आओ जानते हैं उसके बारे में रोचक जानकारी।
 
रूपल का ग्रिफ़ॉन वल्चर (Rüppell's Griffon Vulture) : रूपल का ग्रिफ्फॉन वल्चर यह एक प्रकार का गिद्ध है जो 11,300 मीटर अर्थात 37,000 की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है। जबकि इससे ऊंचाई पर कॉमन क्रेन (Common crane), उससे भी कम पर बार-हेडेड गूस (Bar-headed goose), फिर क्रमश: हूपर स्वान (Hooper swan), अल्पाइन चाफ़ (Alpine chough), बिर्डड वल्चर (Bearded vulture), एंडियन कोंडोर (Andean condor), मालार्ड डक (mallard duck), बार-टेल्ड गॉडविट (Bar-tailed godwit) और सफेद सारस (White stork)। इन पक्षियों के के अलावा बाज या गरुड़, चील और डग हॉग की उड़ान भी बहुत ऊंची होती है।
 
गिद्ध कई प्रकार के होते हैं। यह गरूड़ से थोड़े भिन्न होते हैं। हालांकि आजकल सभी गिद्ध खतरे में हैं। उपरोक्त गिद्ध के बारे में कहा जाता है कि इसकी सबसे ऊंची उड़ान को रूपेल्स वेंचर ने 1973 में आइवरी कोस्ट में 37,000 फीट की ऊंचाई पर रिकॉर्ड किया था, इसीलिए इसे रूपल का ग्रिफॉन कहा जाता है। यह तब रिकॉर्ड किया था जब इसने एक हवाई जहाज को प्रभावित किया था। ये ऊंचाई एवरेस्ट (29,029 फीट) से काफी अधिक है और इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी से ज्यादातर दूसरे पक्षी मर जाते हैं, परंतु यह शानदार तरीके से उड़ता रहता है। इन्हें कोई सरहद और कोई सेना नहीं रोक सकती।
गिद्ध कई प्रकार के होते हैं जैसे लंबी चोंच का गिद्ध, लाल सिर वाला गिद्ध, बंगाल का गिद्ध, सफ़ेद गिद्ध और जटा वाला गिद्ध। दुनियाभर में गिद्ध की अब 35 प्रजातियां ही पाई जाती है और उसमें से भी कई लुप्त होने की कगार पर है। गिद्ध का जीवनकाल 10 वर्ष से 30 वर्ष तक का होता है। गिद्ध मृत पशु, पक्षी या कीड़ों को ही खाते हैं। गिद्ध अकेले कभी नहीं खाते। भोजन करते वक्त अपनी सामाजिक व्यवस्था बनाए रखते हैं। गिद्ध की दृष्टि और सूंघने की क्षमता अन्य पक्षियों की अपेक्षा बहुत ही तेज होती है। यह दुनिया का एकमात्र प्राणी है जो हड़ियों को भी खाककर पचा लेता है। दुनिया का सबसे छोड़ा गिद्ध हूडेड वल्चर है। 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

Yogi Adityanath की Zero Tolerance Policy : अंकित बालियान हत्याकांड, गाने के विवाद से गैंगवार तक कैसे पहुंची कहानी? DGP ने खोला दोनों शूटर्स का पूरा राज

अगला लेख