ramcharitmanas
✕

बि‍ना वीजा-पासपोर्ट के रेलगाड़ी से जा सकते हैं ‘सिंगापुर’, जानिए कहां से मिलेगी टि‍कट !

Updated: सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (16:02 IST)
दुनिया के किसी भी खूबसूरत देश में जाने के लिए आपको सबसे पहले जिस चीज की जरूरत है वो है आपका पासपोर्ट और वीजा। लेकिन अगर हम आपसे यह कहें कि आपको सिंगापुर जाने के लिए कोई पासपोर्ट या वीजा नहीं लगेगा और यहां तक कि आप इंडि‍यन रेल से भी सिंगापुर तक का सफर कर सकते हैं तो इसे आप क्‍या कहेंगे।

जी हां, 'सिंगापुर' तक का रास्‍ता आप इंडियन रेलवे की मदद से भी तय कर सकते हैं। और इसके लिए आपको वीजा-पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं है।

बिना वीजा-पासपोर्ट के ट्रेन से 'सिंगापुर' तक जाने के लिए आपको ओडिशा के लिए ट्रेन पकड़नी होगी, क्‍योंकि यह स्‍टेशन वहीं आता है। दरअसल इसका नाम सिंगापुर रोड स्टेशन है। खा गए न धोखा।

दरअसल, सिंगापुर भारत के राज्‍य का ही एक स्‍टेशन है। इसका नाम सिंगापुर रोड स्‍टेशन है और भारत में ही होने के कारण आपको यहां जाने के लिए वीजा-पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दरअसल, इस स्‍टेशन का इंडियन रेलवे में कोड नेम SPRD/Singapur Road है। इस स्‍टेशन से बिलासपुर तिरुपति एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, हीराखंड एक्सप्रेस समेत 25 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। हालांकि इनमें से बहुत कम ट्रेनों का स्‍टॉपेज ही इस स्‍टेशन पर है।

देश में सिंगापुर रोड स्‍टेशन समेत और भी कई ऐसे रेलवे स्‍टेशन हैं, जिनके नाम  बहुत अजीब हैं। इनमें से कुछ के नाम तो रिश्‍तों पर भी रखे गए हैं। जैसे राजस्‍थान के जोधपुर का ‘बाप’ रेलवे स्‍टेशन, उदयपुर का ‘नाना’ रेलवे स्‍टेशन, जयपुर के पास ‘साली’ रेलवे स्‍टेशन और मध्‍य प्रदेश की राजधानी के पास ‘सहेली’ रेलवे स्‍टेशन है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख