sundarkand
✕

इस लड़की ने की दुनिया की सबसे ज्यादा ‘शर्मनाक Internship’,कंपनी ने करवाया ये कारनामा, इंटरनेट पर हो गई मौज

Updated: रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (16:52 IST)
मैनेजमेंट की स्टूडेंट एन्या जैक्सन पेड इंटर्नशिप के लिए डेटिंग ऐप  कंपनी में गई थीं। यहां उनके साथ जो हुआ, वो दुनिया की सबसे ज्यादा शर्मिंदा करने वाली इंटर्नशिप बन गई।

दरअसल, किसी भी प्रोफेशनल कोर्स के बाद इंटर्नशिप करना जरूरी होता है। लेकिन मैनेजमेंट की एक छात्रा एन्या जैक्सन जब इंटर्नशि‍प के लिए गई तो उनकी एम्प्लॉयर कंपनी ने उनसे ऐसे स्‍टंट करने के लिए कहा कि देखकर दंग रह जाएंगे।

कंपनी ने 22 साल की एन्या जैक्सन से उनकी इंटर्नशिप के दौरान सड़कों पर उतरकर तरह-तरह अजीबोगरीब काम करने के लिए कहा गया। कभी उन्हें सड़क पर बोर्ड लगाकर खड़ा रहना था, तो कभी ऐसा भी हुआ कि उन्हें सेंट्रल लंदन की सड़क पर हथकड़ी लगाकर खड़ा कर दिया गया। एमी इसे दुनिया की सबसे ज्यादा शर्मिंदा करने वाली इंटर्नशिप बताती हैं।

जब एन्या जैक्सन डेटिंग ऐप थर्सडे इंटर्नशिप के लिए गई तो उन्हें टास्क दिया गया कि सेंट्रल लंदन के लिवरपूल स्टेशन पर एक पोल पर हथकड़ी लगाकर खड़े होना है। इस दौरान उन्होंने एक बोर्ड पर लिखा गया था कि ये दुनिया की सबसे शर्मिंदा करने वाली इंटर्नशिप है। इससे पहले उन्हें एक और लड़की के साथ बोर्ड लगाकर सड़क पर खड़े होना था और डेटिंग ऐप का विज्ञापन करना था।

एक दिन उन्हें 100 गुब्बारों को अपने शरीर पर बांधकर बोर्ड लटकाकर खड़े होना था। उन्होंने LinkedIn पर भी अपनी पिक्चर पोस्ट की, जिसे अच्छा रेस्पॉन्स मिला।

इंटर्नशिप के दौरान अजीबोगरीब काम करने की अपनी पिक्चर्स एन्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डालीं, तो उन्हें अलग-अलग रेस्पॉन्स मिले। खासतौर पर हथकड़ी वाली फोटो को लेकर कुछ लोगों ने कहा कि कंपनी महिला इंटर्न का इस्तेमाल कर रही है, वहीं एन्या का कहना है कि ज्यादातर लोगों से उन्हें अच्छी प्रतिक्रियाएं ही मिलीं।

वे मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंने 9 हफ्तों की इंटर्नशिप डेटिंग ऐप थर्सडे में की थी। भले ही अजीबोगरीब इंटर्नशिप लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हो, लेकिन खुद एन्या इसे दिलचस्प और काफी-कुछ सिखाने वाला बताती हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख