Daily Horoscope
✕

96 साल की इस महिला पर एक, दो नहीं, 11 हजार हत्‍याओं का है आरोप, गि‍रफ्तारी से बचने के लिए ऐसे दिया कोर्ट को धोखा!

Updated: रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (14:08 IST)
कोई अपराधी अपनी जिंदगी में आखि‍र कितनी हत्‍याएं कर सकता है। खबरों में हम सुनते हैं किसी ने दो हत्‍याएं की तो किसी ने चार।

लेकिन एक महिला ऐसी है, जिसके ऊपर कुल 11 हजार कत्‍ल करने का आरोप है। कमाल की बात तो यह है कि यह महिला 96 साल की है।  उत्तरी जर्मनी में इस 96 साल की एक महिला पर कोर्ट में केस चल रहा है लेकिन इस महिला ने कोर्ट में पेश होने की बजाए फरार हो गई।

96 साल की उम्र में जहां चलना-फिरना मुश्‍किल होता है ऐसे में इतने कत्‍ल का आरोप होने वाली बात पर यकीन नहीं होता।

दरअसल, यह महिला नाजियों के कब्‍जे वाले पोलैंड में एसएस कमांडर सेक्रेटरी रही है और उस पर 11 हजार लोगों की हत्‍या में मदद करने का आरोप है। इसे लेकर महिला पर कोर्ट में केस भी चल रहा है लेकिन इसी दौरान उसने एक और घटना को अंजाम दे दिया।

इर्मगार्ड फुरचनर नाम की यह महिला ट्रायल के लिए कोर्ट आने से लंबे समय तक बचती रही। इसके लिए उसके वकील ने महिला की उम्र का हवाला भी दिया। इसके बाद कोर्ट ने महिला के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया. लेकिन महिला कोर्ट आने की बजाय टैक्‍सी पकड़कर भाग गई।

पुलिस से बचकर भागने की हिम्‍मत करने वाली यह महिला हालांकि अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाई और कुछ ही घंटों बाद अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद जेरूसलम में साइमन विसेन्थल सेंटर के कार्यालय में नाजी-हंटर चीफ एफ्रैम जुरॉफ ने कहा, 'यदि वह भागने के लिए स्वस्थ है, तो वह कैद होने के लिए स्वस्थ है'

1939 से 1945 तक द्वितीय विश्‍वयुद्ध के दौरान नाजियों के कैंप में हजारों लोग मारे गए थे। उस दौरान जब इर्मगार्ड 18 साल की थीं, वे ऐसे ही एक कैंप की सेक्रेटरी थीं। लिहाजा उन पर जुवैनाइल कोर्ट में मामला चलाया जाना था। मेट्रो यूके की रिपोर्ट के मुताबिक बचाव पक्ष के वकील ने कहा है कि मुकदमा इस बात पर केंद्रित होगा कि 96 वर्षीय महिला को उस समय शिविर में हुए अत्याचारों की जानकारी थी या नहीं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख