Hanuman Chalisa
✕

एक ऐसा विचित्र सागर जिसके आसपास नहीं है कोई भूमि

Updated: सोमवार, 16 सितम्बर 2019 (18:49 IST)
आप यह तो जानते ही हैं कि किसी भी तालाब, नदी या समंदर के आसपास भूमि होती है तभी तो उसमें जल संवरक्षित हो पाता है। जैसे हिंद महासागर का एक छोर कन्याकुमारी है तो दूसरा ऑस्ट्रेलिया। कई समुद्र या सागर तो चारों ओर से भूमि से घिरे होते हैं। मतलब यह कि किसी भूमि के बीच ही होता है कोई सा भी समुंदर। लेकिन एक ऐसा भी सागर है जिसके आसपास कोई भूमि नहीं है।
 
 
आप यह तो जानते होंगे कि छोटे सागर किसी महासागर में कहां मिल जाते हैं पता नहीं चलता। इसी तरह एक ऐसा सागर है जिसके किसी किनारे कोई भूमि नहीं है बस समुद्र ही समुद्र है। इस समुद्र या सागर का नाम है सारगास्सो या सारगैसो सागर। ये अटलांटिक सागर के पश्चिम में है और उत्तर अटलांटिक में एक तरफ को मुड़ती लहरें ही इसकी सीमा बनाती हैं।

ALSO READ: समुद्र के 10 रहस्य, जानकर दंग रह जाएंगे

 
उत्तरी अटलांटिक महासागर में 20 से 40 डिग्री उत्तरी अक्षांशों और 35 से 75 डिग्री पश्चिमी देशांतरों के मध्य चारों ओर प्रवाहित होने वाली जलधाराओं के मध्य स्थित शांत और स्थिर जल के क्षेत्र को सारगैसो सागर के नाम से जाना जाता है। इसके तट पर मोटी समुद्री घास तैरती हुई दिखती है। इस घास को पुर्तगाली भाषा में सारगैसम कहते हैं, जिसके कारण ही इसका नाम सारगैसो सागर पड़ा। सारगैसम एक बिना जड़ की घास होती है। यहां पर गर्म और ठंडी दोनों धाराएं मिलती हैं। सारगैसो सागर का क्षेत्रफल 11000 वर्ग किलोमीटर है। इसके आस-पास कई मीलों तक आपको जमीन देखने को नहीं मिलेगी।
 
 
बरमूडा ट्रायंगल कुछ दूर यह सागर गल्फ स्ट्रीम से पश्चिम, नॉर्थ अटलांटिक से उत्तर और कैनरी करंट के पूर्व में ये समुद्र स्थित बताया जाता है। मतबल इसकी स्थिति का अनुमान एक नाविक ही लगा सकता है। कोई जमीनी सपोर्ट न होने के कारण ये समुद्र हवा के अनुसार अपनी स्थिति बदलता रहता है। हैरानी की बात ये है कि अटलांटिक में भीषण ठण्ड होने के बावजूद भी ये समुद्र गर्म रहता है।
 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं : CM योगी

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार ने तेज की तैयारी, वृन्दावन IT सिटी में विकसित होगा टेक्नोलॉजी हब

Cancer Medicines : कैंसर की 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर NPPA का फैसला, मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद

अगला लेख