Hanuman Chalisa
✕

7 करोड़ की कार को दफ्न करना चाहता है ये व्यक्ति, जानकर चौंक जाएंगे (वीडियो)

Updated: सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (10:11 IST)
ब्राजील के अमीर और शक्तिशाली में लोगों में गिने जाने वाले थाने चिकिन्हो स्कार्पा ने एक घोषणा की। उनकी इस घोषणा ने लोगों में सनसनी फैला दी है। स्कार्पा ने अपनी दस लाख डॉलर (7 करोड़) कीमत की बेंटले कार को दफनाने की घोषणा की। उनकी इस इच्छा के पीछे का कारण जानकर भी आप हैरान हो जाएंगे। वे इस महंगी कार को इसलिए दफनाना चाहते हैं कि वे मरने के बाद इस कार में घूम सकें।
 
 
उनकी इस घोषणा के बाद उनकी मीडिया में खूब आलोचना हुई और उन्हें पागल तक करार दे दिया गया। मीडिया में कहा गया कि इसकी कीमती चीज को दफ्न करना पैसों की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं है। वे इस कार को दान क्यों नहीं कर देते हैं। लेकिन थाने चिकिन्हो स्कार्पा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और वे अपने काम में लगे रहे। 
 
लेकिन इस पूरे मामले में रोचक मोड़ तब आया जब स्कार्पा कार को दफन करने के पीछे अपने असली उद्देश्य का खुलासा किया। उन्होंने कार की अंत्येष्टि की पूरी तैयारियां भी कर ली थीं तभी उन्होंने बताया कि ये सब एक ड्रामा है, इसके पीछे उनका मुख्य उद्देश्य अंगदान के प्रति जागरूकता पैदा करना है। 
उन्होंने कहा कि लोग मेरी बुराई कर रहे हैं कि मैं इतनी कीमती कार को दफनाना चाहता हूं। वास्तव में लोग मेरी कार की तुलना में कुछ ज्यादा मूल्यवान चीजें दफन करना चाहते हैं। लोग अपना बहुमूल्य दिल, लिवर, फेफड़े, आंखें, किडनी रोज दफनाते हैं जो बहुत गलत है। बहुत सारे लोग अपने स्वस्थ अंगों का प्रत्यारोपण के लिए इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनका जीवन बच सके। मैंने प्रण किया आप भी प्रण करे कि अपने अंगों का दान करेंगे, ताकि मृत्यु के बाद हमारे अंग किसी के जीवन को बचा सकें।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

राजस्थान में हार के बाद MP BJP अलर्ट, 230 विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगी 'सेवा दूत'; 2028 चुनाव से पहले टटोलेगी नब्ज

अगला लेख