Hanuman Chalisa
✕

‘पिंकस्पिरेशन’ है इस महिला की दीवानगी, इसे सबकुछ गुलाबी चाहिए, आखि‍र क्‍या है वजह

Updated: सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (17:20 IST)
लड़कियों और महिलाओं को पिंक कलर यानी गुलाबी रंग बेहद पंसद होता है, वे अपने कपड़ों से लेकर और भी दूसरी चीजों के लिए पिंक कलर की चूज करती हैं। लेकिन एक लड़की ऐसी है जिसने अपनी गुलाबी रंग के प्रति दीवानगी की सारी हदें पार कर दी हैं।

ब्रिटेन की इस महिला को गुलाबी रंग इतना पसंद है कि उसके घरमें आपको हर चीज पिंक ही मिलेगी। गुलाबी रंग के प्रति इस महिला की दीवानगी भले ही कुछ लोगों को अजीब लगे, लेकिन यह रंग उनकी डेली लाइफ का बड़ा हिस्सा बन गया है।

लीसा मारी ब्राउन के कपड़ों से लेकर उनकी स्पोर्ट्स कार तक, सब कुछ पिंक कलर की है। लीसा अपनी तस्वीरों और लाइफस्टाइल के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। यह महिला फिर से सुर्खियों में है, क्योंकि वह अब अपना ‘पिंक मेंशन’ बेचना चाहती है।

लीसा ब्राउन कार्डिफ में रहती है। लीसा कार्डिफ में अपनी हॉट पिंक स्पोर्ट्स कार के लिए पहचानी जाती हैं। हर कोई जानता है कि गुलाबी रंग की फरारी लीसा की है। लीसा का कहना है कि उनकी लाइफ में गुलाबी रंग की एक खास जगह है। ये रंग अब उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। उनके घर में हर चीज गुलाबी रंग की है। यहां तक कि उनका घर भी पिंक कलर का है।

अब लीसा अपना ‘पिंक मेंशन’ बेचना चाहती हैं। उन्होंने इसकी कीमत 8.7 करोड़ रुपए लगाई है। लीसा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हालांकि, उनका पूरा घर गुलाबी रंग का नहीं है। लेकिन अगर आप अंदर जाएंगे, तो वहां आपको सारी चीजें पिंक कलर की ही दिखेंगी।

गुलाबी रंग की दीवानी लीसा बताती हैं कि पहले वे केवल घर के सामने वाले हिस्से को ही पिंक करवाना चाहती थीं। लेकिन धीरे-धीरे यह रंग उन्हें इतना अच्छा लगने लगा कि उन्होंने इसे अपनी डेली लाइफ में शामिल कर लिया। लीसा हर चीज पिंक कलर का ही इस्तेमाल करती हैं। लीसा का कहना है कि उनकी दीवानगी को कुछ लोग पागलपन कहते हैं। कई लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल भी करते हैं।

40 साल की लीसा पिंकस्पिरेशन का एक बिजनेस चलाती हैं। ये कंपनी महिलाओं, लड़कियों और युवाओं को पिंक कलर के पॉजिटिव और क्रिएटिव इस्तेमाल करने के लिए मोटीवेट करती है। इसके लिए कंपनी कई तरह के प्रोजेक्ट्स ऑर्गेनाइज करती है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख