sundarkand

कहीं पेंगुइन ही ‘एलियन’ तो नहीं, शुक्र ग्रह से धरती पर कैसे आया ये केमिकल? वैज्ञानिकों ने निकाला तगड़ा ‘कनेक्‍शन’

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (13:29 IST)
लंदन, दूसरे ग्रहों के एलियन को लेकर अक्‍सर खबरें आती रहीं हैं, लेकिन इस बार जो खबर सामने आई है, वो चौंकाने वाली है। क्‍योंकि वैज्ञानिकों ने इस बार तगड़ा कनेक्‍शन खोज निकाला है।

वैज्ञानिकों की रिसर्च में पेंगुइन के मल में शुक्र ग्रह का केमिकल मिला है। इस केमिकल का शुक्र ग्रह से सीधा कनेक्‍शन मिला है। अब वैज्ञानिक इस रिसर्च में लग गए हैं कि यह केमिकल धरती पर कैसे पहुंचा और इसके क्‍या कारण हो सकते हैं।  

इतना ही नहीं, लंदन के वैज्ञानिकों ने जो खोज की है, उसके मुताबिक एलियंस कई साल से धरती पर हमारे साथ ही रह रहे हैं। यही नहीं वे हमें बहुत पसंद भी हैं। जी हां, ये एलियंस और कोई नहीं बल्कि पेंगुइन हैं।

वैज्ञानिकों की खोज में सामने आया है कि पेंगुइन के मल में शुक्र ग्रह पर पाए जाने वाला एक केमिकल फॉस्‍फीन मिला है। हालांकि वे यह नहीं बता पाए कि शुक्र ग्रह से 38 मिलियन मील (61 करोड़ किलोमीटर) दूर पृथ्वी (Earth) पर फॉस्फीन कैसे मौजूद है। ये वैज्ञानिक जेंटू पेंगुइन की जीवन शैली का अध्ययन करने की योजना बना रहे हैं, ताकि यह जान सकें कि वे इस केमिकल का उत्‍पादन कैसे कर रहे हैं।

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में इंपीरियल कॉलेज,लंदन के डॉ. डेव क्लेमेंट्स ने कहा है,

'हम आश्वस्त हैं कि फॉस्फीन सही है, लेकिन हम यह नहीं जानते हैं कि यह कैसे बन रहा है। कुछ बैक्‍टीरिया हैं जो फॉस्फीन का उत्पादन करते हैं। यह तालाब के कीचड़ और पेंगुइन गुआनो में मिला है'

पिछले साल शुक्र ग्रह के आसपास की गैस की परतों में यह केमिकल मिला था। इस ग्रह का एटमॉसफेयर पृथ्वी के जैसा ही है। नासा के मुताबि‍क 18 दिसंबर को फ्रेंच गुयाना से जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की लॉन्चिंग से पहले

नया शोध किया जा रहा है। जिसमें यह अन्य ग्रहों पर जीवन का पता लगाया जा रहा है। जेम्स वेब टेलिस्कोप आने वाले सालों में नासा के लिए अंतरि‍क्ष की गहराइयों का अध्ययन करेगा। यह प्रोजेक्‍ट नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के कोलाबरेशन से चलाया जा रहा है।

इसके साथ ही नए खुलासे को लेकर ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का मानना ​​​​है कि पेंगुइन का अध्‍ययन करने से उन्‍हें दूसरी दुनिया में मौजूद जीवों के प्रकारों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

2017 से पहले तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन : सीएम योगी

हंदवाड़ा में हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से मचा हड़कंप

अमेठी की अर्चना त्रिपाठी बनीं सफल उद्यमी, 30 से 40 हजार रुपए प्रतिमाह कमा रहीं

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

योगी सरकार की FDI नीति का असर, यूपी में ₹2,078 करोड़ का बड़ा निवेश, 1,700 से ज्यादा रोजगार

अगला लेख