suvichar

देश में कोविड-19 के 25,404 नए मामले, 24 घंटे में घटे 12,062 एक्टिव मरीज

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (12:55 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 25,404 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,32,89,579 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 3,62,207 रह गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 12,062 मामलों की कमी आई। 
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वरा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 339 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,43,213 हो गई। देश में अभी तक कुल 3,24,84,159 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 54,44,44,967 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,30,891 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.78 प्रतिशत है, जो पिछले 15 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत है, जो पिछले 81 दिन से तीन प्रतिशत से कम है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 75.22 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
देश में पिछले 24 घंटे में जिन 339 लोगों की मौत हुई, उनमें से हरियाणा के 121, केरल के 99 और महाराष्ट्र के 27 लोग थे। हरियाणा की स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक वीणा सिंह ने बताया कि आंकडों के पुन:मिलन के बाद सोमवार को संक्रमण से मौत के 121 मामले सामने आए।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 4,43,213 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,38,169, कर्नाटक के 37,517, तमिलनाडु के 35,190, दिल्ली के 25,083, उत्तर पद्रेश के 22,883, केरल के 22,650 और पश्चिम बंगाल के 18,587 लोग थे।
 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

दुर्गा पूजा में नॉन-वेज पर बागेश्वर बाबा की अपील से बवाल, बंगाल BJP बोली- बंगाली मछली कैसे छोड़ सकते हैं?

भोपाल में दूसरे दिन भी सड़क पर एमबीबीएस इंटर्न, सरकारी अस्पतालों में OPD प्रभावित, वॉटर कैनन के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग, एमपी के शिपिंग-लॉजिस्टिक्स में मिल सकता है सपोर्ट

अगला लेख