shradh paksha
✕

इजिप्ट की ये खूबसूरत महिला 2600 साल पहले मर चुकी, लेकिन 2022 में वैज्ञानिकों ने तैयार कर दिया चेहरा, जानिए क्‍या है मामला?

Updated: शनिवार, 22 जनवरी 2022 (17:55 IST)
एक महिला 2600 साल पहले मर चुकी है, लेकिन वैज्ञानिकों ने साल 2022 में मर चुकी महिला का चेहरा तैयार कर दिया है।

दरअसल यह डिजिटल चेहरा है। इस महिला ममी को 1819 में इजिप्‍ट के सबसे प्रसिद्ध मुर्दाघर में संभाल कर रखा गया था. यह मुर्दा घर इजिप्‍ट में बहने वाली नील नदी के पश्चिमी किनारे पर था।

1820 में इस ममी को स्विट्जरलैंड में रिसर्च के लिए शिफ्ट किया गया था। ममी में मिले महिला के अंश के आधार पर महीनों की मेहनत के बाद ऑस्‍ट्रेलिया और ब्राजील के विशेषज्ञों ने मिलकर उसका चेहरा तैयार किया है। वैज्ञानिकों का कहना है, महिला अपने दौर की खूबसूरत महिलाओं में से एक थी।

महिला का चेहरा FAPAB रिसर्च सेंटर, ऑस्‍ट्रेलिया की फ्लाइंडर्स यूनिवर्सिटी और ब्राजील के 3डी डिजाइनर सीरो मोरेस ने मिलकर तैयार किया है। 3डी डिजाइनर सीरो मोरेस पहले भी जीसस क्राइस्ट और मैरी मैग्डालेने के चेहरे बना चुके हैं।

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों ने कई महीनों तक स्विट्जरलैंड में रखी ममी पर रिसर्च की। इसका सीटी स्‍कैन किया और कंकाल की मदद से शारीरिक संरचना का डाटा इकट्ठा किया।

तमाम जांचों के बाद सामने आई जानकारी कहती है कि यह उस दौर की खूबसूरत महिलाओं में से एक थी। इसकी आंखें भूरी थी और ऊपरी जबड़े के दांत थोड़े बाहर की तरफ निकले थे।

1820 में जब इसकी खोज हुई थी तो इसके दांत सुरक्ष‍ित पाए गए थे। इससे इसका चेहरा तैयार करने में बड़ी मदद मिली है। टीम ने मिली जानकारी के आधार पर चेहरे को एक-एक लेयर बनाकर तैयार किया गया।

यह महिला उच्‍च स्‍तर के धनी परिवार से ताल्‍लुक रखती थी। यह 7वीं शताब्‍दी की महिला रही थी जो पढ़ी-लिखी थी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह महिला इजिप्‍ट के थेबेस शहर के एक पुजारी की बेटी थी। हालांकि इस महिला का नाम क्‍या था, यह किस तरह का काम करती थी और इसके बच्‍चे थे या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

फ्लाइंडर्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डॉ. माइकल का कहना है, इसकी संरचना के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि इस महिला का जन्‍म 650 BC के आसपास हुआ होगा। ममी में इसका कान भी सुरक्ष‍ित मिला है इसके आकार के आधार पर हूबहू हम वैसा ही कान तैयार कर पाए हैं।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

आ रहा है देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO! रिलायंस जियो पर निवेशकों की नजर, जानिए क्या है GMP?

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की Inside Story, 23 IAS समेत 11 जिलों के कलेक्टर क्यों बदले गए?

LIVE: सितंबर में भारत की थोक महंगाई दर बढ़कर 11.39%

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

"तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं": CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- युवाओं को जेल भेजना सरासर कायरता

अगला लेख