dharma sangrah

आप ‘कॉफी लवर’ हैं तो आपको यूनिवर्सिटी से मास्‍टर्स डिग्री भी मि‍ल सकती है

Updated: रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (16:18 IST)
कॉफी लवर्स को अब कॉफी में मास्‍टर्स डि‍ग्री लेने का मौका मिल रहा है। दरअसल, इटली की फ्लोरेंस यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के लिए कॉफी में मास्टर डिग्री का कोर्स ला रही है। ये डिग्री उन लोगों के लिए है, जिन्हें कॉफी का टेस्‍ट, उसकी खूश्‍बू की दीवानगी है।

अगर आप कॉफी के क्षेत्र में रोज़गार के रास्ते तलाश रहे हैं तो आपको इसमें प्रोफेशनल डिग्री भी मिल सकती है। इटैलियन फ्लोरेंस यूनिवर्सिटी कॉफी में मास्टर की डिग्री दे रही है।

कॉफी में मास्टर की डिग्री एक प्रोफेशनल कोर्स की तरह होगी। ये महज 9 महीने का कोर्स है, जिसके एक बैच में कुल 24 छात्रों को जगह दी जाएगी। छात्रों को इस कोर्स में कॉफी के उत्पादन और इतिहास के बारे में पढ़ाया जाएगा। यूनिवर्सिटी के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के हेड और को ऑर्डिनेटर के मुताबिक कोर्स में कारोबारी पहलुओं के बारे में कवर किया गया है। जनवरी 2022 से ये कोर्स फ्लोरेंस यूनिवर्सिटी में शुरू हो जाएगा।

कॉफी में मास्टर डिग्री देते वक्त कोर्स में छात्रों को प्रैक्टिकल और थ्योरेटिकल नॉलेज दिया जाएगा। कोर्स यूनिवर्सिटी के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट की ओर से चलाया जाएगा। कोर्स के अंतर्गत छात्र कॉफी की हिस्ट्री, केमिस्ट्री, टेक्नोलॉजी और इकॉनोमिक्स के बारे में जानकारी दी जाएगी। कॉफी कहां से आई, इसे बनाने की शुरुआत कहां से हुई और इसका ज़िंदगी में क्या उपयोग है? इसे लेकर जानकारी कोर्स के दौरान दी जाएगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स को फील्ड, क्लास और प्रैक्टिकल नॉलेज दी जाएगी। फिलहाल इसकी पढ़ाई इटैलियन भाषा में हो रही है, लेकिन अच्छा रेस्पॉन्स मिलने के बाद इसे इंग्लिश में भी शुरू किया जाएगा।

कॉफी के कारोबार से जुड़ी कंपनियों में छात्रों को कोर्स के दौरान ही इंटर्नशिप भी कराई जाएगी, ताकि उन्हें कॉफी की दुनिया में रोज़गार की संभावनाओं का पता चल सके। उन्हें आगे की ज़िंदगी में कॉफी के ज़रिये अपनी रोज़ी-रोटी कमाने और अपने पैशन को आगे ले जाने का मौका मिल सके।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

अगला लेख