dharma sangrah
✕

एक जैन साधु ने नष्ट कर दिया था जादूगर मोहम्मद छैल का जादू

Updated: शनिवार, 7 अगस्त 2021 (16:10 IST)
जादूगर मोहम्मद छैल एक भारतीय जादूगर था। दुनिया में उसकी ख्‍याति थी परंतु वह अपनी विद्या का दुरुपयोग करने लगा था। कहते हैं कि छैल को अपनी जादूगरी पर घमंड भी हो चला था।
 
 
1. मोहम्मद छैल का जन्म गुजरात के भावनगर के पास के एक गांव में निंगाला में 1850 को हुआ था। 75 वर्ष की उम्र में सन् 1925 को उसकी मृत्यु हो गई थी। असल में मोहम्मद छैल एक दरगाह के पीर थे।
 
2. छैल ट्रेन से यात्रा करके गावों में अपना जादू दिखाते थे। वह रेलवे में बिना टिकट यात्रा करता और टीटी से टिकट मांगे जाने पर हाथ की मुट्ठी को बंद कर खोलता और टिकट बना देता था। या अपनी दाढ़ी में से ढेर सारी टिकट निकाल देता था।
 
3. मोहम्मद छैल लोगों के मनोरंजन के लिए एक से एक बढ़कर जादू के खेल बताते थे। मोहम्मद छैल ने प्राचीन भारत की कई विद्याएं सिद्ध कर रखी थीं। वे धार्मिक मेलो की जमा भीड़ में भी जादूई चमत्कार दिखाते हुवे जनहित धार्मिक उपदेश दे देते थे।
 
4. हालांकि छैल के बारे में अन्य कई और भी किस्से प्रचलित हैं। कहते हैं कि उसने लोगों के भले का काम भी किया था। जैसे एक बार उसने एक गरीब को साहूकार के चंगुल से साहूकार को अपनी जादुई शक्ति से एक कुर्सी से चिपका दिया था। आखिरकार साहूकार को माफी मांगना पड़ी और उसने गरीब को छोड़ दिया। 
 
5. एक बार एक व्यापारी उसके पास गया जो यह जानना चाहता था कि मुंबई में उसकी बीमार पत्नी कैसे ही तो छैल ने अपनी हथेली पर यह पत्नी को रसोई में कार्म करते हुए दिखा दिया था। 
 
6. एक बार ट्रेन में छैल ने देखा कि एक व्यापारी चुपके चुपके अपनी थैली में से मिठाई निकाल कर खा रहा है तो छैल ने कहा कि इसे सभी के साथ बांटकर खाएं तो व्यापारी से मना कर दिया। तब छैल ने व्यापारी से कहा कि थैले में हाथ डालने से पहले सावधान रहें। व्यापारी से इस पर ध्यान नहीं दिया। अगली बार उसने थैले में हाथ डाला तो हाथ में सांप निकल आया और वह घबरा गया। 
 
7. छैल अपनी विद्या से मिठाइयों से भरा थाल उत्पन्न करता और अनेक मनुष्यों को मिठाई खिलाता था।
 
8. कहते हैं कि जिस गुरु से छैल ने यह सीखा था उस गुरु को उसने वचन दिया था कि ‘आपकी सहायता से प्राप्त किसी भी चीज़ का मैं व्यक्गित उपभोग नहीं करूंगा’। लेकिन कते हैं कि उसने वचन को नहीं निभाया। 
 
9. कहते हैं कि उसने अपनी जादू की विद्या का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया था और उसे अपने जादू पर घमंड भी हो चला था। धीरे-धीरे उसको उन विद्याओं में रस आने लगा और वह लोगों को सम्मोहित करने लगा।
 
10. यह भी जनश्रुति है कि एक बार उसने अपने छल-कपट और जादूगरी से एक जैन सन्यासी के धार्मिक कार्य में बाधाएं डालना शुरू कर दी थी। कई बार चेताए जाने पर भी उसने सन्यासी को परेशान करना बंद नहीं किया तब अंत में सन्यासी ने उसकी जादूगरी को एक ही इशारे से धूल में मिला दिया। उसका जादू हमेशा के लिए नष्ट कर दिया। इसके बाद फिर कभी उसका जादू नहीं चला। बाद में 1925 में उनकी मृत्यु हो गई, परंतु यह भी एक रहस्य है कि उसकी मृत्यु कब, कहां और कैसे हुई। 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2026 : 'समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश' का संकल्प, खेती से आत्मनिर्भरता तक CM ने बताया विकास का विजन

Iran US War : ईरान की अमेरिका को दोटूक चेतावनी, हमले का खतरा बरकरार; परमाणु समझौते के लिए कड़ी शर्तें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

अगला लेख