Daily Horoscope
✕

जान पर बन आई, श्वास नली में फंसी जिंदा मछली...

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (14:28 IST)
बोर्नमाउथ। दक्षिणी इंग्लैंड के बॉसकॉम्ब में मछली मारने के लिए एक छह इंच लम्बी मछली लोंग डोवर सोल एकाएक आदमी के मुंह में प्रवेश कर गई। घटना से ब्रिटिश व्यक्ति की हृदय ‍गति बंद हो गई। 
 
डेली इको में प्रकाशित समाचार के मुताबिक इस 28 वर्षीय व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया जिसकी पांच अक्टूबर को हृदयगति रुक गई थी क्योंकि मछली एकाएक उसके मुंह में जाकर फंस गई। इससे गले का मार्ग अवरुद्ध हो गया, लेकिन चिकित्सा सहायकों ने सोल फ्री को चिमटी से पकड़कर गले से बाहर निकाल लिया।  
 
दक्षिण पश्चिमी एम्बुलेंस सेवा के जवाबदेह आपातकालीन कार्यकर्ता मैट हैरिसन का कहना था कि वह मौके पर दो मिनट के अंदर पहुंच गया था। जब वह आया तो घाट के बंधे एक खंबे पर बहुत धीमी रोशनी में एक आदमी मछली पकड़ रहा था और जब घटनास्थल पर जाकर देखा तो उसका एक दोस्त हृदय और फेफड़ों को फिर से सक्रिय करने के लिए छाती की मालिश कर रहा था और मुंह से फेफड़ों तक हवा पहुंचाने में लगा था। 
 
उसके दोस्त ने हैरिसन को बताया कि 28 वर्षीय पीड़ित ने मजाक में हाल में पकड़ी मछली को मुंह में रख लिया। सोल इसके बाद मुक्त होकर पीड़त के गले में नीचे चली गई। एक दूसरे चिकित्सा सहायक मार्टिन बॉक्स ने कहा कि प्रारंभ में हमें नहीं पता कि स्थिति के फैलाव का पता नहीं था और क्या चीज मरीज के गले में अवरोध पैदा कर रहा है, लेकिन जब हमने सवाल किया कि तो पता लगा कि एक समूची मछली उसकी श्वासनली में फंस गई है।       
 
इस घटना के बाद बीमार के हृदय ने काम करना बंद कर दिया था इसलिए चिकित्सा सहायकों ने कृत्रिम श्वास देने, दिल और फेफड़ों को फिर से चालू करने के उपाय जारी रखे। चिकित्सा सहायकों ने एक थैली और मॉस्क की मदद से श्वासनली को हवादार बनाने की कोशिश की लेकिन उसका श्वास मार्ग बंद ही रहा। हैरिसन का कहना था कि यह स्पष्ट हो गया था कि हमें मरीज के गले से मछली को बाहर निकालना था और उसे जल्दी से जल्दी रॉयल बोर्नमाउथ अस्पताल पहुंचाना होगा वरना उसका बचना संभव नहीं था।
 
हैरिसन ने लैरिंजोस्कोप की मदद से मुंह और गले को फैलाया और देखा कि उसके गले के टिशूज का रंग बदल गया था लेकिन मैंने मैकगिल्स चिमटी की मदद से मछली की पूंछ को पकड़ा और सावधानी के साथ मछली की पूंछ के टूटे बिना मछली को निकालने की कोशिश की हालांकि मछली के कांटे और गलफड़ों का अवरोध बना रहा। इसके बाद मरीज अस्पताल पहुंच गया था। और अंतत: चिमटी की मजबूत पकड़ से मछली को बाहर निकाल लिया गया। इस प्रकार मरीज की जान बच गई। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख