Govardhan puja
✕

सलमान खान ने कुत्तों से मांगी माफी

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (13:47 IST)
सलमान खान को अचानक ध्यान आया कि उन्होंने कुत्तों का अपमान कर दिया है तो बस फिर क्या था, बिग बॉस के मंच से उन्होंने सारे कुत्तों से माफी मांगी। अब सभी जानते हैं कि सलमान को कुत्तों से कितना लगाव है और ऐसे कारनामे बॉलीवुड में वे ही कर सकते हैं। 
 
दरअसल कुछ दिनों पहले सलमान ने बिग बॉस के एक प्रतियोगी को कुत्ता कह डाला था। अब किसे कहा था ये सभी जानते हैं। बाद में सलमान को अहसास हुआ कि माफी मांग लेना चाहिए। 
 
अगले सप्ताह सलमान बिग बॉस के मंच पर हाजिर हुए। उन्होंने कहा कि वे माफी मांगना चाहते हैं। सब को लगा कि वे उस प्रतियोगी से माफी मांगेंगे जिसे उन्होंने ऐसी खरी-खोटी सुना डाली थी कि उसके कान के सारे जाले झड़ गए थे। 
 
लेकिन सलमान ने कहा कि वे तो कुत्तों का अपमान कर बैठे हैं। इस घटिया प्रतियोगी की तुलना उन्होंने कुत्ते से कर डाली और यह तो कुत्तों का अपमान हुआ। वे कुत्तों से माफी मांगते हैं जो कि बेहद वफादार होते हैं और बिना शर्त के प्यार करते हैं। 

Show comments

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख