Hanuman Chalisa

कमाल है इस राजा की सनकें... अपने कुत्‍ते को बना दिया था एयर चीफ मॉर्शल!

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (18:08 IST)
राजाओं के अलग-अलग शौक होते हैं, लेकिन थाइलैंड के राजा के शौक सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। हाल ही में कोरोना के संकट के दौरान यहां के राजा ने देश ही छो दिया था। अब एक खबर आई है कि उन्‍होंने अपने कुत्‍ते को ही एयर चीफ मार्शल बना दिया था।

आइए जानते हैं इस राजा के अजीबो गरीब शौक ...

थाईलैंड में संवैधानिक राजतंत्र में सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर हजारों की तादाद में लोग उतर आए हैं। लेकिन देश के राजा पिछले कई दिनों जर्मनी में बैठे हुए हैं।

थाईलैंड में सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बढ़ते विरोध प्रदर्शन पर नियंत्रण की कोशिशों के तहत पिछले सप्ताह सरकार द्वारा घोषित आपातकाल को निरस्त कर दिया गया। प्रदर्शनकारी थाईलैंड के संवैधानिक राजतंत्र में सुधार की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में उचित तरीके से काम नहीं करता।

जनता के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि कोविड-19 के कारण थाईलैंड में लोगों के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध है, लेकिन लोगों ने इस प्रतिबंध की परवाह नहीं की और वह सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए।


राजतंत्र को लेकर लोगों की गुस्से की कई वजह हैं। इनमें से एक हैं थाईलैंड के राजा वजीर लॉन्गकार्न बोदिनद्रदेव्यावरनकुन का व्यवहार। उनके व्‍यवहार से जनता बहुत क्रोधित हैं। 2016 में राजगद्दी पर बैठे बोदिनद्रदेव्यावरनकुन राजकाज से हमेशा कोसों दूर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार थाईलैंड के राजा के पास 30 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है।

जनता का गुस्सा तब ज्यादा बढ़ गया जब सारा देश कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है तो वह जर्मनी में कहीं पहाड़ियों में स्थित किसी आलीशान विला में अपनी रानियों के साथ खुद को क्वारंटीन किए बैठे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब राजा गलत वजहों से चर्चा में आए हैं। बीते दिनों राजा ने अपनी पत्नी को एक साल तक जेल में रखने के बाद उनकी सजा माफ़ कर दी है और उन्हें हरम में फिर से शामिल होने की इजाजत दे दी थी। राजा ने 35 साल की सिननेत वोंगवाजीरापाकडी के साथ शादी की थी लेकिन 3 महीने बाद ही उन पर बेवफाई का आरोप लगाकर जेल भेज दिया था। रिहाई के तुरंत बाद उनकी पत्नी को जर्मनी में राजा के हरम में शामिल होने के लिए भेज दिया गया था और अब वे एक महीने से वहीं हैं।

कुछ सालों पहले तो राजा की सनक ने सारी हदें पार कर दी थीं उन्होंने अपने एक पालतू कुत्ते फूतू को एयर चीफ मार्शल बना दिया था।

यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि अमेरिकी राजदूत राल्फ एल बॉयस ने किया था जो कि क्राउन प्रिंस के सम्मान में एक विशाल रात्रिभोज शामिल हुए थे, जहां यह कुत्ता पूरी तरह से सजधज कर आया था। बाद में बॉयस ने बताया था फूतू को रॉयल थाई वायु सेना में एयर चीफ मार्शल के पद पर "पदोन्नत" किया गया था।
2015 जब इस कुत्त की मौत हो गई थी तो उसके अंतिम संस्कार की धार्मिक रस्में चार दिन तक चली थीं और कुत्ते के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं।

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

इंदौर में तेंदुए का आतंक, बाइक सवार पर अचानक झपटा, CCTV में कैद हुई घटना

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच Hormuz में फिर टेंशन, 24 घंटे में 3 टैंकरों पर अटैक

Gujarat : सूरत में बारिश का कहर, 6 घंटे में 10 इंच बारिश से शहर जलमग्न, 2100 लोगों का रेस्क्यू, रेड अलर्ट जारी

योगी सरकार का मेगा ग्रीन मिशन, गंगा-यमुना समेत 13 नदियों के किनारे लगेंगे 3.83 करोड़ से अधिक पौधे

अगला लेख