suvichar

हिन्द महासागर के 10 रोचक तथ्य

Updated: शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (18:31 IST)
भारत के एक ओर हिमालय तो तीन और समुद्र है। भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है और जिसके 13 राज्यों की सीमा से समुद्र लगा हुआ है। दक्षिण में हिन्द महासागर, पश्‍चिम में अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। आओ जानते हैं हिन्द माहासागर की 10 रोचक जानकारी।
 
 
1. धरती के 70.8% प्रतिशत भाग पर समुद्र है जिसमें से 14% भाग पर बसा है विराट हिंद महासागर का जल फैला है। इस महासागर को प्रायद्वीपीय भारत दो भागों मे क्रमशः बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर में बांट देता है।
 
2. यह महासागर क्षेत्रफल और विस्तार की दृष्टि से धरती का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है। हिंद महासागर का क्षेत्रफल लगभग 7.4 करोड़ (73442700 वर्ग किमी) वर्ग किलोमीटर है।
 
3. यह महासागर दक्षिण में अंटार्टिका, उत्तर में भारत, पश्‍चिम में अफ्रीका और पूर्व ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया हैं। हिंद महासागर का अधिकांश भाग पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में आता है।
 
4. इस महासागर की गहराई 4 किलोमीटर (4000 मीटर) है। इस सागर के दर्शन आप कन्या कुमारी (तमिलनाडु) से कर सकते हैं। 
 
5. हिंद महासगर को एक युवा महासागर माना जाता है जिसने मात्र 3.6 करोड़ वर्ष पहले ही अपना वर्तमान रूप ग्रहण किया है।
 
6. इस महासागर में स्थित अधिकांश द्वीप महाद्वीपीय खंडों से टूटकर अलग हुए भाग हैं जैसे- अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह, श्रीलंका, मेडागास्कर तथा जंजीबार। 
 
7. यह अंध महासागर और प्रशांत महासागर से जुड़ा हुआ है। मतलब ये महासागर अंटार्कटिका महाद्वीप के निकट प्रशांत एवं अटलांटिक महासागर से मिल जाता है। हिन्द और प्रशांत महासागर का पानी आपस में मिश्रित नहीं होता है।
 
8. वैसे तो महासागरों का पानी एक ही दिशा में बहता है परंतु हिन्द महासागर के पानी का बहाव गर्मी में भारत की ओर बहता है और सर्दियों में अफ्रीका की ओर बहता है।  
 
9. इस महासागर में विश्व की दो बड़ी नदियां ब्रह्मपुत्र और गंगा की जलराशि विसर्जित हो जाती है। इस महासागर के अनेक चौड़े जलमग्न कटक और बेसीन हैं।
 
10. महासागर में जल की कुल मात्रा 292,131,000 घन किलोमीटर (70086000 घन मील) होने का अनुमान है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी से पुतिन की मुलाकात, जानें कड़े वैश्विक दबाव के बीच कितनी मजबूत है भारत-रूस की दोस्ती

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित है मां चंडिका धुरा मंदिर, कहा जाता है न्याय की देवी

कच्चे तेल में भयंकर आग: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 116 डॉलर हुए इंडियन बास्केट पर दाम

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

अगला लेख