Hanuman Chalisa

1 करोड़ 46 लाख में बिका यह बैग

खबर ज़रा हटके में आज आपको बताते है दुनिया के सबसे कीमती बैग के बारे में। जी हां, एक नीलामी के दौरान लंदन में 10 साल पुराना हर्मेस बर्किन बैग 1 करोड़ 46 लाख रुपये में बिका है। इस कीमत में बैग के बिकने से नया यूरोपीय रिकॉर्ड बना गया है। इस बैग में 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड डायमंड जड़े लॉक है।
 
इससे पहले नीलामी में सबसे महंगा बैग बिकने का रिकॉर्ड भी हर्मेस बर्किन के ही नाम रहा था। 2017 में हांगकांग में इस कंपनी का बैग 380,000 डॉलर में बिका था। नीलामी घर के क्रिस्टी के अनुसार यह दुनिया का सबसे कीमती बैग है।
 
नीलामी डायरेक्टर मैथ्यू रुबिनगर ने कहा कि यह पहला मौका है जब यूरोप में बैग की नीलामी की गई है। यह बैग 30 सेमी चौड़ा है और ओरिजिनल बर्किन बैग से छोटा है। किम कार्दशियां, विक्टोरिया बेकहम सहित कई नामी हस्तियां हिमालया के रेयर बैग इस्तेमाल करती है।
 
नए बर्किन बैग की कीमत करीब 6 लाख 30 हजार रुपये से शुरू होती हैं। लेकिन इसे खरीदने के लिए लोगों की वेटिंग लिस्ट रहती है।
 
फ्रांस के लग्जरी फैशन हाउस हर्मेस ने 1981 में एक बैग को डिजाइन किया था जिसे बर्किन नाम दिया गया। इसका नाम एक्ट्रेस और सिंगर जेनी बर्किन के नाम पर रखा गया था और बाद में यह दुनियाभर में लोकप्रिय हो गया।

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

अगला लेख