Hanuman Chalisa
✕

उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, भाजपा ने उभरने दिया आतंकवाद, आंकड़ों को बताया शर्मनाक

Updated: शनिवार, 23 जून 2018 (11:41 IST)
श्रीनगर। भाजपा नीत राजग सरकार के केन्द्र में सत्ता में आने के बाद जम्मू कश्मीर में अधिक आतंकवादियों के मारे जाने के संबंधी केन्द्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद के दावे पर प्रतिक्रिया करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि वास्तव में यह दर्शाता है कि किस तरह भाजपा सरकार ने राज्य में आतंकवाद और हिंसा को उभरने दिया और सुरक्षा बलों को अधिक आंतकवादियों को मारने के लिए मजबूर होना पड़ा।
 
अब्दुल्ला ने टवीट् करते हुए कहा कि इन आंकड़ों को लेकर रविशंकर प्रसाद को शर्म आनी चाहिए और सरकार को इसे उपलब्धि नहीं बताना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि वास्तव में मंत्री महोदय यह कहानी बताना चाहते हैं कि किस तरह उनकी सरकार ने राज्य में आतंकवाद और हिंसा का दोबारा उभरने दिया और इसकी वजह से सुरक्षा बलों को अधिक आतंकवादियों को मारने के लिए मजबूर होना पड़ा। इन आंकड़ों को लेकर आपको शर्म आनी चाहिए और इसे उपलब्धि नहीं बताया जाना चाहिए।
 
गौरतलब है कि प्रसाद ने कहा था कि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के सत्ता में आने के बाद सुरक्षा बलों ने अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है।
 
उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर में 2012 में 72, 2013 में 67, 2014 में 110, 2015 में 108, 2016 में 150, 2017 में 217 और 2018 में अब तक 75 आतंकवादी सुरक्षाबलों की कार्रवाई में मारे गए हैं।
 
प्रसाद का कहना है कि ये आंकड़े दर्शाते हैं कि राज्य में आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन और राजग के कार्यकाल में कितने प्रयास किए गए हैं। (वार्ता) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख