Hanuman Chalisa
✕

दुनिया के सबसे छोटे पक्षी की 10 दिलचस्प बातें जानकर हैरान रह जाओगे

Updated: शनिवार, 10 जुलाई 2021 (15:05 IST)
आोशो रजनीश कहते हैं कि पक्षियों का होना आकाश का जिंदा होना है। सचमुच पक्षियों से ही आकाश है। दुनियाभर में 9500 तरह के पक्षी होते हैं। वर्तमान में पक्षियों की कई प्रजातियां लुप्त हो गई है और कई लुप्त होन के कगार पर है। आओ जानते हैं दुनिया के सबसे छोटे पक्षी हमिंग बर्ड की 10 दिलचस्प बातें।
 
 
वर्तमान में सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग है। इसकी एक प्रजाति ऑस्ट्रिच जमीन पर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। प्राचीनकाल में सहदूल या उकाब नाम का पक्षी होता था जो रूस में पाया जाता था। यह इतना विशाल होता था कि हाथी को भी अपने पंजे में दबा कर ले उड़ता था। दक्षिण अफ्रीका में कोरी नाम का पक्षी पाया जाता है जो कि 19 किलो वजन का होता है। फैलने पर इनके पंख करीब ढाई फुट तक हो सकते हैं। लेकिन यह जमीन पर ही उड़ सकता है। वहीं, समंदर के ऊपर उड़ने वाले पक्षियों में वांडरिंग अल्बाट्रॉस को सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी कहा जाता है जिसका वजन साढ़े आठ किलो तक हो सकता है और इनके पंखक करीब बारह फुट तक फैल सकते हैं। परंतु वतर्मना में दुनिया में सबसे छोटा पक्षी हमिंग बर्ड को माना जाता है। 
 
1. 360 प्रजातियां हैं हमिंग बर्ड की : हमिंग बर्ड को दुनिया का सबसे छोटा पक्षी माना जाता है। हमिंगबर्ड ( humming bird ) सबसे छोटे पक्षियों का एक कुल है जिसे ट्रोकिलिडी (Trochilidae) कहते हैं। इनकी लगभग 360 प्रजातियां पायी जातीं हैं। 
 
2. कम से कम 5 सेंटीमीटर की लंबाई : इस वंश के अधिकांश पक्षियों का आकार 7.5–13 सेंटीमीटर होता है। इसमें से सबसे छोटे पक्षी का आकार करीब 5 सेमी और वजन 2.4 ग्राम से कम होता है। इस वंश की सबसे बड़ी पक्षी 23 सेमी लंबी होती है जिसका भार 14 से 20 ग्राम के बीच होता है। आमतौर पर हमिंग बर्ड 2-2.5 इंच लंबी होती है। लेकिन कुछ 8 इंच लंबी भी होती हैं।
 
3. फूलों का पीती है रस : हमिंग बर्ड की चोंच आगे से थोड़ी मुड़ी हुई एवं लचीली होती है जिसके माध्यम से यह आसानी से फूलों का रस चूस लेती है। यह दिन भर में यह करीब 1,000 फूलों का रस पी लेती हैं। इन्हें लाल और नारंगी रंग के ट्यूबलर प्रकार के फूल पसंद है, क्योंकि इनमें इनकी चोंच आसानी से चली जाती है।
 
4. दो भाग में होती है जीभ : इनकी जीभ लंबी और दो भागों में बंटी होती है। जीभ पर छोटे-छोटे बाल होते हैं, जो फूलों का रस आसानी से चूसने में सहायता करते हैं। 
 
5. कीड़े मकोड़े भी खा जाती है : कीट और मकोड़ों को भी खा जाते हैं। यह छोटी-सी बर्ड दिन भर में हर 10 मिनट में खाना खाती है। ये अपने शरीर के वजन का 50 प्रतिशत तक खाना खा लेती हैं। 
 
6. बहुत तेजी से फड़फड़ाती है पंख : ये अपने पंखों को बड़ी तेजी से फड़फड़ाते हैं। फूलों का रस पीते समय यह 22-72 बार अपने पंख फड़फड़ाती हुई हवा में एक ही जगह उड़ती रहती है। उड़ान भरते वक्त इसके पंख एक सेकंड में 80 से 100 बार फड़फड़ाते हैं। इसके फड़फड़ाने से गुंजन या भिनभिनाने की आवाज निकालतीं हैं, इसीलिए इसे हिन्दी में गुंजन कहते हैं। कहते हैं कि इसके पंखों की संख्‍या 1000 से 1500 होती है।
 
7. दुनिया का सबसे छोटा दिल : इसका दिल एक मिनट में 615 बार धड़कता है।
 
8. उड़ने की योग्यता : यह हवा की विपरित दिशा में भी उड़ने में सक्षम है। यह दुनिया की अकेली ऐसी बर्ड है, जो आगे, पीछे, दाएं-बाएं, किसी भी दिशा में उड़ सकती है। हमिंग बर्ड पीछे की तरफ भी उड़ने में सक्षम है। इंद्रधनुष के समान इसके रंगीन पंखों होते हैं। यह 60-80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ सकती है और 60 मील की दूरी पर डाइव लगा सकती है।
 
9. खड़े-खड़े सो लेती हैं : इनके पैर बहुत कमजोर होते हैं इसीलिए यह चल नहीं सकती परंतु अपने पैरों से ये पेड़ की टहनियों को कसकर पकड़कर खड़े-खड़े सो सकती हैं।
 
10. उम्र : हमिंग बर्ड 4 से 5 साल तक जीवित रह सकती हैं। ये अकसर बड़े पक्षी, सांप या उल्लू का शिकार बन जाती हैं। जिंदगीभर इन्हें इनसे बचते रहना होता है।

- विभिन्न इंटरनेट स्रोत से संकलित (यह सामग्री परम्परागत रूप से प्राप्त जानकारी पर आधारित है, वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता, पाठक स्वविवेक से निर्णय लें।)
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख