dharma sangrah

38 हजार फीट की ऊंचाई पर चलती फ्लाइट में बढ़ गई यात्रि‍यों की संख्‍या, लेकिन ये हुआ कैसे?

Updated: शनिवार, 20 मार्च 2021 (18:55 IST)

बेंगलुरु में ऑटो रिक्शा ड्राइवर भैरो सिंह अपनी पत्नी ललिता के साथ राजस्थान के ब्यावर कस्बे में स्थित अपने गांव जाली रूपावास जा रहे थे। ललिता प्रेगनेंट थीं और डॉक्टर ने एक महीने का समय देते हुए फ्लाइट से यात्रा करने की इजाजत दी थी। पति-पत्नी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से बुधवार को जयपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में ललिता को लेबर पेन शुरू हो गया। यह खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

ललिता का लेबर पेन शुरू होते ही क्रू मेंबर्स अलर्ट हो गए थे। बेंगलुरु से जयपुर आ रही उसी फ्लाइट में एक महिला डॉक्टर यात्री थीं, जिनकी मदद से ललिता की डिलीवरी करवाई गई। उस समय फ्लाइट 38000 फीट की ऊंचाई पर थी।

सोशल मीडि‍या में इस बात की चर्चा है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय फ्लाइट में 116 यात्री सवार थे। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने से पहले बच्चे के जन्म से यात्रियों की संख्या 117 हो गई। डिलीवरी के बाद फ्लाइट में खुशी की लहर दौड़ गई थी और एयरलाइंस ने अपना स्टेटमेंट जारी कर इस खुशखबरी की सूचना दी थी।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख