Hanuman Chalisa

आखि‍र क्‍यों रिजेक्‍ट हो गया था ‘हिलेरी क्‍ल‍िंटन’ का ‘चांद का सफर’?

Updated: शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (14:18 IST)
अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी एक ऐसी जगह है जहां जाना और काम करना हर आदमी का सपना हो सकता है, हालांकि यह इतना आसान नहीं है। बेहद योग्‍य ही नासा जा सकता है।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पूर्व विदेश मंत्री और प्रथम महिला हि‍लेरी क्‍ल‍िंटन भी ए‍क समय में नासा स्‍पेस एजेंसी की मदद से ‘चांद’ पर जाना चाहती थी।

अपनी इस यात्रा के लिए उन्होंने नासा में आवेदन भी किया था लेकिन उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया गया था। दरअसल हिलेरी क्लिंटन एस्ट्रोनॉट बनना चाहती थीं, लेकिन नासा ने उनका आवेदन खा‍‍रिज कर दिया था

अंत में सैली राइड को पहली अं‍तरिक्ष यात्री बनाया गया था और वे अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला थीं। उन्हें यह अवसर वर्ष 1983 में मिला था। इस बार एक बार फिर इंसान चांद पर कदम रखने की तैयारी कर रहा है और ऐसी संभावना जाहिर की जा रही है कि इस बार कोई महिला चांद पर अपने पैर रख सकती है।

जबकि 1960 के दौर में नासा ने चांद पर महिलाओं के भेजने के आवेदन को सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है कि महिला अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजा जाए। जिन महिलाओं के अंतरिक्ष यात्री बनने के आवेजन को खारिज किया गया था, उनमें से एक नाम अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का भी था।

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कई बार इस बात का जिक्र किया है कि वह अंतरिक्ष यात्री बनकर चांद पर जाना चाहती थीं। यही वजह थी कि 1961 में जब वे 14 साल की थीं तो उन्होंने चांद पर जाने के लिए NASA को आवेदन दिया था। लेकिन नासा ने यह कहते हुए कि वह लड़कियों और महिलाओं को अंतरिक्ष यात्री के तौर पर नहीं लेते, उनका आवेदन खारिज कर दिया था।

अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) का निजीकरण करने का इच्छुक है क्योंकि वह आने वाले कुछ वर्षों में इस महंगे अंतरिक्ष कार्यक्रम का वित्तपोषण बंद करना चाहता था। द वॉशिंगटन पोस्ट की एक खबर में यह दावा किया गया था।

अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी की निचली कक्षा में है और इस का संचालन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा करती है। इस स्टेशन को नासा ने अपने रूसी समकक्ष के साथ मिल कर संयुक्त रूप से विकसित किया है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

AMCA Fighter Jet : स्वदेशी इंजन की राह में बड़ा कदम, Reliance और Rolls-Royce मिलकर करेंगे डिजाइन-निर्माण

Independence Day 2026 : लालकिले की सुरक्षा के लिए एंटी-ड्रोन शील्ड तैनात, 20 हजार से ज्यादा लोगों की जांच; दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश में इन 47 पुलिस अफसरों और जवानों का मिलेंगे पदक, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मान

प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027

अगला लेख