suvichar
✕

एक जिन्न ने ऐसा डराया कि रातोरात पूरा गांव हो गया खाली, दरवाजा भी खुला छोड़कर भागे

Updated: शनिवार, 1 मई 2021 (14:23 IST)
नमस्कार! आपने भुतहा जगहों के किस्से तो सुने ही होंगे। लोग वहां जाने से डरते हैं और कई जगहें तो अब पर्यटन के लिए प्रसिद्ध हो चली हैं। हम आपको एक ऐसी जगह की जानकारी देंगे जिसे जानकर आप सचमुच ही हैरान रह जाएंगे। इस जगह पर किसी भूत नहीं, बल्कि जिन्न के साये की बात कही जा रही है। सचमुच यह हैरत में डालने वाला मामला है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
 
यह घटना है संयुक्त अरब अमीरात के एक गांव अल मदाम की। दुनियाभर से कई पर्यटक जब दुबई आते हैं, तो इस गांव को देखने जरूर जाते हैं। दुबई से करीब 1 घंटे की दूरी पर स्थित इस गांव को जिन्न और चुड़ैल का गांव कहा जाने लगा है। लोगों के बीच यह गांव खासा चर्चित है। हालांकि कई लोग मानते हैं कि यह सब मनघड़ंत है, परंतु लोगों को कौन समझाए?
 
गांव खाली क्यों हुआ, इसे लेकर किसी को भी पक्के तौर पर कुछ भी पता नहीं है। मदाम के आस-पास के गांवों के लोग बताते हैं कि इस गांव में एक जिन्न रहता है और उसी की वजह से लोग रातोरात गांव छोड़कर भाग गए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बिल्ली जैसी आंखों वाली एक चुड़ैल ने पूरा गांव खाली करवा दिया है। यह घटना एक रात को घटी थी जबकि लोगों ने किसी साये को देखा और दहशत के कारण सभी गांव छोड़कर भाग गए। भागने की इतनी जल्दी थी कि सामान और दरवाजे खुले छोड़ दिए गए।
 
अब इस गांव अल मदाम के सभी घर धीरे-धीरे रेत में दबते जा रहे हैं। यहां तक कि अब घरों के कमरे तक रेत से भरे हुए हैं। घरों में 4-5 फीट ऊंचाई तक रेत है और इसके नीचे फर्नीचर है। गांव के अधिकांश घर रेत में दब गए हैं। घर के दरवाजे अब रेत के कारण नहीं खुलते या बंद नहीं होते हैं। घर के दरवाजे और खिड़कियां खुले ही दिखते हैं। गांव में 2 मस्जिदें भी हैं लेकिन वहां भी कोई नहीं मिलता है।
 
ऐसा क्यों हो रहा है, इसका कोई कारण सामने नहीं है। गांव खाली क्यों हुआ, इसे लेकर किसी को भी पक्के तौर पर कुछ भी पता नहीं है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि व्हेल के साये ने गांव की ऐसी हालत कर दी है। बगल के गांव में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस गांव में एक जिन्न रहता है। उसी के डर से लोगों ने रातोरात इस गांव को छोड़ दिया। जो भी हो लेकिन अब यह गांव दुनियाभर में प्रसिद्ध हो चुका है और दुनियाभर से कई पर्यटक जब दुबई आते हैं, तो इस गांव को देखने जरूर जाते हैं। फिलहाल इस गांव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

अगला लेख