suvichar

‘पांच पैसे’ में ‘फ्री बि‍रयानी का ऑफर’, दुकानदार को पड़ा महंगा, शटर बंद कर भागा!

Updated: गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (13:54 IST)
अपना धंधा चलाने के लिए लोग तरह-तरह के ऑफर देते हैं, एक ऐसा ही ऑफर बि‍रयानी बेचने वाले दुकानदार ने निकाला, लेकिन यह ऑफर दुकानदार को भारी पड़ गया।

दरअसल, स्टॉल लगाकर बिरयानी बेचने वाले एक शख्‍स ने ऑफर दिया था कि जिस किसी के पास पांच पैसे का सिक्का होगा, वो उसे फ्री में बिरियानी देगा।

ऑफर के बारे में सुनते ही अगले दिन पांच पैसों के सिक्कों के साथ उसकी दुकान पर 300 से ज्यादा लोगों पहुंच गए। अब ऐसे में दुकानदार के लिए यह ऑफर महंगा पड़  गया।

लोग ऑफर के बदले बि‍रयानी की मांग करने लगे। हालात इतने बिगड़ गए कि दुकान मालिक को शटर गिराकर भागना पड़ा और पुलिस को बुलाना पड़ा।

यह मामला तमिलनाडु के मदुरै का है, जहां एक व्यक्ति ने सुकन्या बिरयानी स्टॉल शुरू किया है। दुकान मालिक ने अपने स्टॉल के प्रमोशन के लिए बड़ा सोच-समझकर एक ऑफर दिया कि जो कोई भी पांच पैसे का सिक्का लाकर देगा, उसे मुफ्त बिरयानी दी जाएगी। ऑफर देते वक्त उस दुकान मालिक को तो इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि उसकी इस घोषणा से इतना बड़ा बवाल मच जाएगा।

इधर मुफ्त की बिरयानी खाने के चक्कर में लोगों ने कोरोना के नियमों को भी ताक में रख दिया। लोग 5 पैसे का सिक्का लेकर लाइन में खड़े रहे। लोगों ने ये भी शिकायत की कि 5 पैसे देने के बाद भी उन्हें बिरयानी नहीं दी गई।

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

सोमालिया के पास समुद्री डाकुओं ने कार्गो शिप किया हाईजैक, जहाज में 6 भारतीय भी सवार, हथियारों की थी खेप

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

अगला लेख