Daily Horoscope
✕

Floating Theatre: डल झील में बनाया एशि‍या का पहला तैरता थि‍एटर, सोशल मीडि‍या में हुआ वायरल

Updated: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (17:04 IST)
कश्‍मीर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, ऐसे में अगर यहां तैरता हुआ थि‍येटर हो तो इस खूबसूरती का आनंद ही अलग होता है। यहां ऐसा ही कुछ हुआ है, डल के बीचों-बीच खुले आसमान के नीचे बना पहला अनोखा तैरता थियेटर  लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग ने यह कवायद की है। एक निजी थियेटर समूह के साथ डल में यह तैरता थियेटर तैयार करवाया है। इसके लिए झील में चार बड़ी स्क्रीन लगाई गईं हैं। जहां पहले दिन शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर अभिनीत फिल्म 'कश्मीर की कली' दिखाई गई। दर्शकों ने शिकारों में बैठकर फिल्म का मज़ा लिया और फ्लोटिंग थिएटर को एन्जॉय किया।

एशिया में यह अपनी तरह का पहला तैरता थिएटर माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर फ्लोटिंग थिएटर के बारे में काफी चर्चा की जा रही है। यह खबर वायरल हो रही है।

सोशल मीडि‍या में लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। अब तक 6 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

फ्लोटिंग थिएटर के वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बड़ी सी स्क्रीन पर शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर की फिल्म कश्मीर की कली दिखाई जा रही है। इसके आसपास काफी दूर दूर तक टिमटिमाती लाइटों से सजे शिकारे पानी में तैर रहे हैं। जिन पर दर्शक बैठकर फिल्म का आनंल ले रहे हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख