Daily Horoscope
✕

क्‍यों स्‍वीडन और ब्र‍िटेन में महिलाओं और लड़कि‍यों को अपने अंडरगार्मेंट्स में चम्मच रखने का है नियम?

Updated: रविवार, 30 जनवरी 2022 (16:45 IST)
कई देशों में महिलाओं के लिए अजीब नियम हैं, हालांकि ये नि‍यम उनकी सुरक्षा के लिए ही है, स्‍वीडन और ब्र‍िटेन समेत कुछ दूसरे देशों में भी ये अजीब नियम है। आइए आखि‍र क्‍यों महिलाओं को अपने अंडरगारमेंटस में चम्‍मच यानी स्‍पून रखने के लिए कहा जाता है।

यह वाकई चौंकाने वाली बात है कि महिलाओं को अंडरगार्मेंट्स में चम्मच रखने की सलाह दी जाती है। यह चौंकाने वाली और अजीब खबर है, हालांकि इसके पीछे कोई न कोई तो वजह होगी।

आइए जानते हैं क्‍या है ऐसा करने की वजह। दरअसल यह सलाह महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दी गई थी और कई देशों में ऐसा कहा गया है। यहां तक कि ब्रिटेन जैसे देश में भी यह सलाह दी गई। पिछले कुछ सालों में भले ही ऐसी सलाह की रिपोर्ट सामने नहीं आई है, लेकिन इससे पहले महिलाओं को ऐसा करने के लिए कहा गया था!

अब सवाल है कि महिलाओं की ऐसी राय देने की पीछे क्या वजह है और यह सलाह किन महिलाओं को दी गई थी।
दरअसल, स्वीडन जैसे देश में ऐसी सलाह के मामले सामने आए थे। वैसे ये बात कुछ साल पुरानी है, जब इस सलाह पर जोर दिया गया था, लेकिन आज भी यह तरकीब काफी कारगर साबित हो सकती है।

अंडरगार्मेंट्स में चम्मच छुपाने की सलाह जबरदस्ती शादी करवाने के मामलों में कमी लाने और महिलाओं को जबरदस्ती बाहर भेजे जाने के मामलों में कमी लाने के लिए की गई थी। हाल ही में इन देशों में लड़कियों को जबदस्ती दूसरे देश में ले जाकर शादी करने के कई मामले सामने आए थे, जिन पर रोक लगाने के लिए ऐसा किया गया था।

कई विदेशी वेबसाइट्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और सोमालिया जैसे देशों में लड़कियां लाने के कई मामले सामने आए थे और लड़कियों को जबरदस्ती दूसरे देश भेजा जा रहा था।

जब लड़कियों को ज्यादा संख्या में जबदस्ती बाहर ले जाया जाने लगा तो यह सलाह दी गई, जिसमें कहा गया था कि जब भी किसी महिला को जबदरस्ती बाहर ले जाए तो अपनी अंडरगार्मेंट्स में चम्मच छुपा लें। ऐसा करने से क्या होगा कि जब भी लड़की एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक के टाइम मेटल डिटेक्टर से गुजरेगी तो उसके बारे में पता चल जाएगा।

इसके बाद लड़की को डीप चेकिंग के लिए दूसरे रूम में ले जाकर पूछताछ की जाएगी और उस वक्त लड़की अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में पुलिस को बता सकती है। इससे पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी और साथ ले जा रहे लोगों को पकड़ लेगी और लड़की जबदस्ती होने वाली शादी से बच सकती है।

इस सलाह से लड़कियां आसानी से बिना डरे अपने साथ हो रहे अत्याचार की शिकायत कर सकती हैं और इसकी जानकारी पुलिस को दे सकती हैं।

वैसे इस तरकीब को काफी कारगर माना गया था और माना जाता है कि अगर किसी लड़की के साथ भविष्य में भी ऐसा होता है तो ऐसा करके वो पुलिस को जानकारी दे सकती है। बता दें कि ये ट्रिक स्वीडन, ब्रिटेन जैसी जगह अपनाई जा चुकी है।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख