suvichar
✕

खूब ढूंढा, नहीं मिला कोई लड़का तो इस लड़की ने अकेले ही कर दिया ये काम!

Updated: शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (14:40 IST)
बच्‍चा पैदा करने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है, यह धारणा अब बदल चुकी है। अब एक अकेला पुरुष या अकेली औरत भी बच्‍चा पैदा कर सकती है। हाल ही में एक खबर से ये साबि‍त हो चुका है।

इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर में रहने वाली डेनियल ने 30 साल की उम्र तक एक परफेक्ट पार्टनर की तलाश की, ताकि वे एक खूबसूरत बच्चे को पैदा कर स‍कें। जब ऐसा नहीं हुआ, तो उन्होंने अकेले ही बच्चे को जन्म देने का फैसला किया।

31 साल की डेनियल बटल हमेशा से ही चाहती थीं उनका एक बच्‍चा हो, जिसकी देखरेख में वो अपना वक्‍त गुजारे। इसके लिए उन्‍हें तलाश थी एक पुरूष पार्टनर की। ऐसे शख्‍स को खोजने में उन्‍होंने करीब 30 साल गुजार दिए।

जब उन्हें कोई भी परफेक्ट पार्टनर नहीं मिला, जिसके साथ वे रह सकें तो उन्होंने एक बड़ा फैसला कर लिया। उन्होंने एक ऐसे शख्स के स्पर्म से सिंगल मदर बनने का फैसला किया, जिसे वे जानती तक नहीं थीं।

4 लाख रुपये से ज्यादा रकम खर्च करके डेनियल ने एक बच्चे को जन्म दिया और अब वो 2 महीने का हो चुका है।
हर्टफोर्डशायर में अपना डांस स्कूल चलाने वाली डेनियल Mirror से बात करते हुए बताती हैं कि वे बचपन से ही गुड्डे-गुड़ियों से खेलती थीं और प्रेगनेंसी की एक्टिंग करती रहती थीं।

जब उन्हें ज़िंदगी के 30 साल गुजर जाने के बाद भी कोई परफेक्ट पार्टनर नहीं मिला, तो वे मज़ाक में कहा करती थीं कि उन्हें स्पर्म डोनर की मदद से परिवार बढ़ाना पड़ेगा। डेनियल को नहीं पता था, कि वाकई एक दिन ऐसा ही होगा। उनके मन में ख्याल आया कि ये विचार बुरा नहीं है और उन्होंने स्पर्म डोनर के ज़रिये मां बनने का फैसला लिया।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख