Daily Horoscope
✕

दिल्‍ली में अब रोबोट खि‍लाएगा गोलगप्‍पे, इस शख्‍स ने बना डाली Covid-19 Safe गोलगप्पा मशीन

Updated: सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (13:26 IST)
स्ट्रीट फूड में गोलगप्‍पे सभी को पसंद होते हैं, लेकिन कोरोना काल में इन्हें खाना इतना सुरक्षि‍त नहीं है। हालांकि अब एक शख्‍स ने ऐसा तरीका निकाल लिया है, जिसमें आप कोरोना काल में भी गोलगप्‍पे खा सकते हैं।

Omicron काल में अब दिल्ली में एक शख्स ने लोगों की सेहत का ख्याल रखते हुए कोरोना से बचाने (COVID 19 safe golgappa machine) वाले गोलगप्पे बनाए हैं।

दरअसल, एक शख्स ने गोलगप्पे की ऐसी वेंडिंग मशीन बनाई है, जो आपको कोरोना से दूर रखेगी और देगी पानी-पूरी का वही शानदार स्वाद।

इसे एक रोबोट के ज़रिये ऑपरेट किया जाता है। मशीन की खासियत है कि इसे किसी भी इंसानी ऑपरेशन की ज़रूरत नहीं है। आप सामान्य तरीके से यहां आएंगे और मशीन पर लगे QR Code को स्कैन करके मात्र 20 रुपये का पेमेंट कर देंगे। पेमेंट करते ही आपको वेंडिंग मशीन से मिल जाएगा एक पैकेट, जिसके अंदर गोलगप्पे की पूरी और उसका मसाला होगा।

इसके साथ ही मिलेगा बायोडिग्रेडेबल ग्लास भी। ग्लास से आप अपने मनपसंद का पानी 3 मिनट के अंदर-अंदर भर सकते हैं। यहां 4 तरह के फ्लेवर का पानी मौजूद है, जो सेंसर के ज़रिये ग्लास पास ले जाने पर निकलेगा और ग्लास नीचे करते ही बंद हो जाएगा। इस तरह सारा मटीरियल लेकर आप अपनी पानी-पूरी तैयार करें और बेफिक्र होकर खा सकते हैं।

इस शख्‍स की सोशल मीडि‍या में जमकर चर्चा हो रही है। इसके वीडियो को YouTube पर Food Blogger विशाल ने शेयर किया है। इसे अब तक 8 लाख 70 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 50 हज़ार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में दिख रही वेंडिंग मशीन के हाईजीन लेवल को लोगों को खूब पसंद किया और तारीफ की है।

ये स्ट्रीट फूड को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने वाली टेकनोलॉजी है। AI के बेहतरीन यूज़ पर लोग हैरान भी हैं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख