ramcharitmanas
✕

Love Triangle: पहले प्‍यार किया और बच्‍चे पैदा किए... फि‍र ‘गर्लफ्रेंड’ की ‘मां’ से चलाया ‘अफेयर’ और लेकर भाग गया!

Updated: शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (18:27 IST)
‘लव ट्राएंगल’ और अपनी प्रेमिका या प्रेमी को लेकर भागने के कई किस्‍से आपने सुने होंगे, लेकिन यह मामला कुछ ज्‍यादा ही अनोखा है। इस किस्‍से को सुनकर हर कोई हैरान है।

दरअसल, इंग्लैंड में एक शख्स उस वक्त अपनी गर्लफ्रेंड की मां यानी खुद की सास के साथ भाग गया, जब उसकी गर्लफ्रेंड अस्पताल में उसके बच्चे को जन्म दे रही थी। यह खबर सोशल मीडि‍या में जमकर चर्चा में है।

24 साल की जेस अल्‍ड्रिज ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रेयान शेल्‍टन के दूसरे बच्‍चे को जन्‍म दिया है, लेकिन अब वही बॉयफ्रेंड जेस की मां के साथ भागकर रिलेशनशिप में रह रहा है। अल्ड्रिज ने वहां के स्‍थानीय मीडि‍या में मां और ब्‍वॉयफ्रेंड द्वारा किए गए इस धोखे की कहानी को विस्‍तार से बताया है।

दरअसलन, जेस और रेयान दोनों एक दूसरे से प्‍यार करते थे, दोनों को पहले से एक बच्‍चा है, दूसरा बच्‍चा होने से पहले जेस अल्ड्रिज और उसके 29 साल के ब्‍वॉयफ्रेंड रेयान ने फैसला किया था कि अब वे दोनों जेस की 44 साल की मां जार्जिना के साथ उन्‍हीं के घर में रहेंगे।

दरअसल, जेस की मां जॉर्जिना ने ही जेस को कहा था कि वे उसके घर में रहेंगे तो उनके दोनों बच्चों की ठीक से देखभाल हो सकेगी।

लेकिन  अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ अपनी ही मां के घर में रहना जेस के लिए भारी पड गया। पिछली 28 जनवरी को जब दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद जेस अल्ड्रिज अस्‍पताल से घर पहुंचीं तो उसने देखा कि उसका बॉयफ्रेंड रेयान और मां जॉर्जिया दोनों घर से गायब हैं। बाद में उसे पता चला कि दोनों का अफेयर चल रहा था और वे रिलेशनशि‍प में थे।

जेस का बॉयफ्रेंड रेयान और जेस की मां जॉर्जिया वहां से 30 मील दूर अब किसी एक नए घर में रह रहे हैं। इस घटना से आहत जेस अल्ड्रिज ने अंग्रेजी वेबसाइट 'द सन' को बताया कि यह पूरी तरह से धोखा है।

आप उम्मीद करते हैं कि एक नवजात बच्‍चे को उसकी नानी प्‍यार करेगी। उन्‍हें दोनों बच्‍चों को पालने में मदद करनी चाहिए और देखभाल करना चाहिए, मगर इसके बदले वह मेरे ही बॉयफ्रेंड के साथ रात गुजार रही हैं।
बता दें कि जेस और रेयान दोनों तीन साल पहले फेसबुक के जरिए मिले थे और उसके बाद से ही लि‍व इन में साथ रह रहे थे।

हाउसकीपर का काम करने वाली जेस अल्ड्रिज साल 2019 में एक बच्ची की मां बनी थीं। उन्होंने दावा किया कि रेयान संग शिफ्ट होते ही उनकी मां जॉर्जिया ने फ्लर्ट करना शुरू कर दिया। वे दोनों अक्सर एक दूसरे से फ्लर्ट किया करते थे और हर रात किचेन के पास बैठकर शराब पीते और जोक मारते थे। जेस ने कहा, मैं पूरी तरह टूट चुकी हूं, मैंने अपनी मां और अपने बच्चों के पिता को खो दिया।'

उन्होंने कहा कि उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान से ही दोनों के बीच अफेयर थे। बेटे के जन्म के कुछ देर बाद ही उन्हें रेयान के एक संदेश मिला था, जिसमें रिलेशनशिप खत्म करने की बात कही गई थी। इस मैसेज के बाद जब जेस घर लौटीं, तो वह यह देखकर दंग रह गईं कि रेयान और उनकी मां दोनों गायब हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख