sundarkand

प्‍यार का ‘बदला’: 137 किलो की थी गर्लफ्रेंड, ब्‍वॉयफ्रेंड ने कर लिया ब्रेकअप, गर्लफ्रेंड ने ऐसा ‘बदला’ लिया कि वो ‘मिसाल’ हो गई!

Updated: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (13:10 IST)
कहते हैं अगर कोई प्‍यार में है तो फि‍र उसे सूरत और सुंदरता नजर नहीं आती, प्‍यार करने वाला उसे वैसे ही प्‍यार करता है जो जैसा है। लेकिन यहां मामला कुछ अलग है। यहां एक ब्‍वॉयफ्रेंड ने इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया, क्‍योंकि वो बहुत मोटी थी। लेकिन ब्रेकअप के बाद गर्लफ्रेंड ने जो किया वो काबि‍ल के लायक है।

जोसी नाम की एक लड़की से उसके बॉयफ्रेंड ने उसके मोटापे की वजह से ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप की वजह से जोसी पूरी तरह से टूट गई थीं, लेकिन इसके बाद उसने अपना पूरा ध्यान फिटनेस पर लगा दिया। उसने ब्रेकअप के बाद  वर्कआउट करना, डाइटिंग करना और वजन कम करने पर काम शुरू कर दिया। कमाल की बात है कि जोसी ने करीब 65 किलो कम कर लिया।

वो कहती है, मैं वो लड़की थी जिसे मेरा एक्स नहीं चाहता था, तो मैं वह लड़की बन गई, जो उसे कभी नहीं मिलेगी'
उसने बताया कि जब वह मोटी थी तो जब भी खाना चाहती थी, खाती थी। लेकिन जब फिटनेस पर ध्यान दिया तो 140 पाउंड कम कर लिया।

जोसी ने बताया, 'मैं तीन साल के रिलेशनशिप में थी। नए साल से दो दिन पहले उसने मुझे छोड़ दिया। उसने मुझे वजह नहीं बताई, बस वो मेरे साथ रहना नहीं चाहता था।

उसने कहा, 'मैं काफी तकलीफ में थी। इस दर्द ने मुझे प्रेरणा दी। जिसके बाद मैं खुद को बेहतर बनाने में जुट गई। बदले की भावना के साथ मैंने वजन घटाना शुरू किया। मैं अपने एक्स को बताना चाहती थी कि उसने क्या खोया है। इस जर्नी के दौरान में फिटनेस लवर हो गई। मैंने खुद से प्यार करना सीखा और खुद को बेहतर बनाने पर फोकस किया'

ब्रेकअप के समय जोसी का वजह करीब 137 किलो था। दो हफ्ते बाद उन्होंने खुद को बदलने का सफर शुरू किया। उन्होंने फिटनेस पर ध्यान दिया और पर्सनल ट्रेनर हायर किया। फिर उन्होंने हेल्दी फूड खाना शुरू किया। वो रोज वर्कआउट करती थीं। उन्होंने अपनी डाइट से फास्ट फूड को बाहर कर दिया।

जोसी दो साल से वजन पर काम कर रही हैं और इन साल में उन्होंने करीब 65 किलो कम किया। उसके बाद भी जोसी रुकी नहीं। उन्होंने फिटनेस को अपनी जिंदगी बना लिया। जब भी वो कमजोर महसूस करती हैं तो खुद से कहती हैं, 'सब ठीक हो जाएगा, मैं बहुत सुंदर हूं और मैं बहुत कीमती हूं'

वजन कम होते ही लोग उसने दोस्ती के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पहले और अब की तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। उनकी फि‍टनेस ट्रेनिंग उनके इंस्‍टाग्राम पर देखी जा सकती है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

वंदे मातरम पर शर्मिला टैगोर की टिप्पणी से भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘कला और कविता को लेकर सोच इतनी छोटी कैसे?

भूपेंद्र पटेल की वर्ल्ड बैंक संग बड़ी बैठक, GIFT City से AI तक पर चर्चा; वॉलमार्ट के साथ MSME को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर मंथन

जयपुर में CJP के स्कूल दौरे पर बवाल, ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं को गांव से निकाला; क्या बोले आशुतोष रांका?

जापान के साथ यूपी की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, लखनऊ में उद्योग से कृषि तक बनेगी बड़ी साझेदारी की रणनीति

कुर्ला में अचानक घरों पर गिरी भारी क्रेन, 4-5 मकान क्षतिग्रस्त; 10 से ज्यादा लोग घायल

अगला लेख