sundarkand

एक आंख वाले मेमने को मान बैठे थे ‘शि‍व का अवतार’, डॉक्‍टर ने बताई क्‍या है ‘हकीकत’

Updated: शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (12:43 IST)
सोशल मीडिया पर एक आंख वाले मेमने की तस्वीर वायरल हो रही है।  इसमें बच्चे के माथे के ठीक बीच में सिर्फ एक आंख है। इसे देखकर कई लोग इसकी भगवान शिव के तीसरे नेत्र से तुलना कर रहे हैं। देखते ही देखते यह मेमना वायरल हो गया है, हर कोई इसकी तस्‍वीर शेयर कर रहा है। लेकिन एक डॉक्टर ने इसकी हकीकत सामने लाया है।

दरअसल, अगर गर्भ में कोई समस्या हो जाए, तो पेट में ही बच्चे के अंदर कुछ विकार पैदा हो जाते हैं। चाहे इंसान का बच्चा हो या जानवर का, ये बात हर किसी पर लागू होती है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिसमें बच्चों को जन्म के समय मां के गर्भ में ही किसी तरह की समस्या हो जाती है। इसके बाद बच्चा जब जन्म लेता है तो उसमें किसी ना किसी तरह की कमी नजर आ जाती है। कई बार ऐसे बच्चों को लोग चमत्कार मानने लगते हैं, जबकि असल में ये बर्थ डिफेक्ट होता है।

ऐसा ही एक बर्थ डिफेक्ट का मामला सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें एक मेमने की तस्वीर लोग भगवान शिव का अवतार बता शेयर कर रहे थे। तस्वीर में देख सकते हैं कि मेमने के माथे पर एक आंख है। इसके अलावा उसकी आंखें नहीं है।

हालांकि, मेमना जन्म के कुछ समय बाद ही मर गया, लेकिन तब तक उसकी तस्वीरें वायरल हो चुकी थी। अब यूके के सर्जन डॉ करण राजन ने लोगों को इस मेमने की असलियत बताई। उन्होंने कहा कि ये कोई चमत्कार नहीं, बल्कि एक बर्थ डिफेक्ट है, जो इंसानों में भी होता है।

मेमने के इस हालत को मेडिकल टर्म में कहते हैं। ये काफी रेयर बर्थ डिफेक्ट है। इसमें बच्चे का मस्तिष्क दो भाग में नहीं बंट पाता है। ऐसे में बच्चे के दो सेलेब्रल नहीं बनते। ऐसे में उनकी बॉडी में आंखों के दो सॉकेट्स भी नहीं डेवलप हो पाते।

इसी वजह से बच्चे की आंखें एक ही जगह पर दिखाई देती है। इंसानों में भी ये बर्थ डिफेक्ट देखा जाता है। लेकिन इस डिफेक्ट के साथ पैदा हुए बच्चे जिंदा नहीं रह पाते। डॉ करण राजन ने बताया कि दुनिया के कुछ म्यूजियम में ऐसे बच्चे के फीटस रखे गए हैं। ऐसे में ये मेमना कोई अवतार नहीं है। टिकटोक पर मेमने की तस्वीर वायरल हो रही है। इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख