dharma sangrah

24 फीट डाईमीटर वाला देश का सबसे बड़ा पंखा

Updated: सोमवार, 18 जून 2018 (12:09 IST)
'खबर ज़रा हटके' में आज आपको बताते हैं एक अजीब दिखने वाले लेकिन बड़े ही काम के पंखे के बारे में। आपने आज तक जो पंखे घरों व बाहर कहीं भी देखे हैं यह पंखा उन सभी से बहुत अलग है। यह एक ऐसा पंखा है जो सैकड़ों लोगों को एक साथ हवा देता है।
 
दरअसल, हम बात कर रहे हैं राजस्थान की राजधानी जयपुर के रेलवे स्टेशन में लगे एक अनोखे पंखे के बारे में। वैसे तो पिंक सिटी जयपुर अपने आश्चर्यजनक और असाधारण आर्किटेक्चर के लिए सदियों से दुनियाभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। लेकिन अब यहां के रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में लगा पंखा भी सभी यात्रियों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
 
यहां बड़े से हॉल में बैठे हर पैसेंजर को गर्मी से राहत देने के लिए जो फैन लगाया गया है वह काफी विशाल है। छह ब्लेड वाले इस फैन का डाईमीटर 24 फीट है और यह भी दूसरे पंखों की तरह अलग-अलग स्पीड में चलता है। यह एक पंखा इतने बड़े हॉल में बैठे हुए सैकड़ों यात्रियों को हर कोने में हवा एक साथ फेंकता है।

यह बिजली की खपत भी कम करता है। इस पंखे की ब्लेड पर एयरोडाइना‍मिक छोटी ब्लेड लगी है, जिससे कि वह हवा को बेहतर तरीके से काटते हुए घूम सके और चलते हुए यह ज्‍यादा शोर भी नहीं करता है।

ALSO READ: भारतीय वायुसेना में निकली नौकरी, एक लाख रुपए वेतन, ऐसे करें आवेदन

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख