dharma sangrah
✕

बेटी डेटिंग के लिए ढूंढ रही थी बूढ़ा अमीर मर्द, वेबसाइट पर मिल गए खुद के ‘शुगर डैडी’!

Updated: रविवार, 24 अक्टूबर 2021 (13:50 IST)
आजकल ऑनलाइन डेटिंग ने सब गड़बड़ कर दिया है। कौन कहां टकरा जाए, कुछ कह नहीं सकते। एवा लुइस नाम की लड़की के साथ ऐसा ही कुछ हादसा हुआ।

एवा एक बूढ़े और अमीर मर्द की तलाश कर रही थी, इसके लिए उसने एक डेटिंग वेबसाइट का सहारा लिया। लेकिन उसकी यह रोमांटि‍क खोज एक हादसे में तब तब्‍दील हो गई जब बेटी का सामना उसके खुद के पिता से ही हो गया।

एवा लुइस 22 साल की हैं। वो शुगर डैडी डेटिंग वेबसाइट पर अपने लिए एक अमीर बूढ़े मर्द की तलाश में थी, तभी उनके सामने उनके अपने पिता की प्रोफाइल आ गई और वो दंग रह गई।

एवा लुइस ने बताया है कि कैसे डेटिंग वेबसाइट पर उनके साथ ये अजीब वाक्या हुआ। उन्होंने टिकटॉक वीडियो में बताया है कि ये बेहद परेशान करने वाला अनुभव था। एवा बताती है कि वो खुद अमीर मर्दों को डेट करने वाली इस वेबसाइट का इस्तेमाल करती हैं, ताकि उन्हें महंगे गिफ्ट मिल सकें, लेकिन उन्हें ये उम्मीद नहीं थी कि यहां उनके पिता उन्हें मिल जाएंगे। ये चौंका देने वाला खराब अनुभव था।

विदेशों में बूढ़े अमीर मर्द अपने से छोटी उम्र की लड़कियों को डेट करने का शौक रखते हैं और इसके लिए बाकायदा वेबसाइट्स भी बनाई गई हैं। बूढ़े मर्द और कम उम्र लड़की के बीच के डेटिंग रिलेशन को ही शुगर डैडी डेटिंग कहते हैं। लड़कियां ऐसे रिश्तों में महंगे गिफ्ट्स और अच्छी लाइफस्टाइल के लिए आती हैं। एवा लुइस भी इसी मकसद से इस डेटिंग वेबसाइट का इस्तेमाल करती हैं।

दरअसल, ऐसा कई लोगों के साथ हो रहा है। एक यूज़र ने बताया कि उसे ऐसी वेबसाइट पर उसके सौतेले चाचा मिले थे तो किसी ने बताया कि उसे अपने स्कूल टीचर मिल गए थे। एवा पहले भी शुगर डैडी वेबसाइट को लेकर अपने अनुभवों के चलते चर्चा में रह चुकी हैं। साल 2019 में Vice चैनल से बात करते एवा ने बताया था कि कॉलेज से ही वो ऐसी वेबसाइट पर हैं। वे सिर्फ ऐसी डेट्स को अहमियत देकर उन्हें खुश करती हैं, जबकि किसी तरह के फिजिकल रिलेशन में नहीं जातीं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

अगला लेख