sundarkand
✕

गुस्‍सा आ रहा है... ? तो निकालने के लिए दें बस 300 रुपए और हो जाए शुरू!

Updated: सोमवार, 1 मार्च 2021 (17:36 IST)
चारों तरफ तनाव का महौल है। काम का दबाव है। बोस की फटकार है। ऐसे में गुस्‍सा आना स्‍वाभाविक है, यह गुस्‍सा कंट्रोल नहीं हो पाता है और कई बार किसी दूसरे पर भी निकल जाता है। ऐसे गुस्‍से में मन होता है कि चीजों को या जो सामने आ जाए उसे तोड़ दें।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब गुस्‍सा करने के लिए आपको सिर्फ 300 रुपए खर्च करने होंगे और आपका यह गुस्‍सा इतनी आसानी से गायब हो जाएगा कि आपको भी मजा आ जाएगा।

दरअसल ब्राजील में एक ऐसा 'रेज रूम' खासतौर से गुस्‍सैल लोगों के लिए तैयार किया गया है।

यह एक गोदाम है, जहां कंप्यूटर, टीवी और प्रिंटर जैसी इलेक्ट्रॉनिक मशीनें रखी हुई हैं। साथ ही वहां बेसबॉल बैट और हथौड़े आदि भी रखे हुए हैं। गुस्से से भरे हुए लोग इस अनोखे कमरे में जाकर हथौड़े या बैट हाथ में लेकर किसी भी उपकरण पर टूट पडते हैं और उन्‍हें तोड़ सकते हैं। इससे उनका तनाव काफी हद तक कम या खत्म हो जाता है।

यह जगह ब्राजील के 42 वर्षीय वैंडर्ली रोड्रीग्स ने खोली है। 'रेज रूम' में अपनी भड़ास निकालने के लिए 4.64 डॉलर यानी लगभग 300 रुपये खर्च करने होते हैं। उस कमरे में एंट्री लेने से पहले शख्स को सेफ्टी सूट  हेलमेट पहनना पड़ता है। उन्हें दीवार पर वे मुद्दे भी लिखने होते हैं, जो उनकी परेशानी की मुख्य वजह होते हैं।

'रेज रूम' की दीवारों पर फिलहाल 'ब्रेकअप', बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार जैसे शब्द लिखे हुए हैं!

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख