suvichar
✕

1970 में खो गया था पर्स, 51 साल बाद जब पुलिस ने ढूंढकर वापस किया तो मालिक को याद ही नहीं था कब हुआ था गुम

Updated: रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (15:52 IST)
पुलिस पर आए दिन कामचोरी और लापरवाही के इल्‍जाम लगते हैं,लेकिन कई बार पुलिस ऐसे काम भी कर जाती है कि उसकी चारों तरफ तारीफ होती है। दरअसल, कंसास पुलिस ने एक शख्स का 51 साल पहले खोया पर्स  ढूंढ निकाला। जब पुलिस ने पर्स को उसके मालिक को लौटाया तो वह दंग और हैरान था।

दरअसल यह मामला अमेरिका का है। यहां की कंसास पुलिस ने एक शख्स का 50 साल पहले खोया वॉलेट वापस किया। जब पुलिस ने उसे पर्स लौटाया तो उसे खुद इस घटना को याद करने में वक्त लग गया। पर्स के अंदर मौजूद कई दस्तावेज़ अब भी वैसे ही हैं।

पुलिस की ईमानदारी का ये किस्सा वायरल हो रहा है। पुलिस ने न सिर्फ पर्स ढूंढा बल्‍क‍ि उसे मालिक का वर्तमान पता निकालकर पर्स को उसके घर तक भी पहुंचाया।

यह पर्स साल 1970 में खो गया था। इस बात को अब तक 51 साल बीत चुके हैं। तब पर्स पुलिस को नहीं मिला था। अब 2021 में जाकर ग्रेट बेंड पुलिस को शख्स का खोया हुआ पर्स मिला। पर्स मिलते ही पुलिस ने उस शख्स का पता लगाने की कोशिश की, जिसने सालों पहले इसे खो दिया था। आखिरकार शख्स कंसास के लॉरेंस में मिल ही गया और उसे जब ये पर्स दिया गया, तो पर्स मालिक को याद ही नहीं था कि उसका पर्स कब और कैसे गुम हो गया था।

ग्रेट बेंड पुलिस विभाग ने एक फेसबुक पोस्ट के ज़रिये इस पूरी घटना को शेयर किया है। पुलिस ने बताया कि पर्स में उन्‍हें सामाजिक सुरक्षा कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई और कागजात मिले थे। मजेदार यह था कि पर्स में रखे लाइसेंस की समय सीमा 1974 में ही खत्म हो गई थी।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

ChatGPT अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, दिखाकर भी समझाएगा! नया Intelligent UI फीचर हुआ लॉन्च

लड़ाई फिर 80 बनाम 20 की...राज्यसभा चुनाव के परिणामों से सीएम योगी ने 2027 के लिए की बड़ी भविष्यवाणी

अगला लेख