Daily Horoscope
✕

Alien ने महिला को किया 18 बार प्रेग्नेंट, पुरुष का दावा- एलियंस के यंत्र से टूट गई शादी, अपहरण, गर्भावस्था और दावों की अनसुनी कहानियां

एलियंस की रहस्यमयी घटनाओं का क्या है सच

Updated: गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (22:01 IST)
aliens and UFOs Shocking stories in hindi : एलियन दुनिया के लिए हमेशा से एक रहस्य बने रहे हैं। इनसे जुड़ी कई चौंकाने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिन्होंने लोगों को हैरत में डाल दिया है। एलियंस या यूएफओ (उड़न तश्तरी) को लेकर पूर्व में कई अविश्वसनीय दावे किए गए हैं।
ALSO READ: जब 8 भारतीयों को उठाकर ले गए थे एलियंस, सिर्फ 2 ही लौट पाए
एलियंस और UFO से जुड़े ये दावे बेहद ही रहस्यमयी और चौंकाने वाले हैं। हालांकि, इन दावों की सत्यता को प्रमाणित करने के लिए कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। फिर भी, ये कहानियां लोगों को एलियन दुनिया के बारे में सोचने पर मजबूर करती हैं और उनके अस्तित्व को लेकर उत्सुकता बढ़ाती हैं।इनमें इंसानों को चोट लगने, अपहरण करने और उनके साथ 'यौन संबंध' बनाने जैसी अजीब (Paranormal Experience) घटनाएं शामिल हैं। आर्टिकल में हम कुछ अनोखे किस्सों पर चर्चा करेंगे-
 
18 बार गर्भवती होने का दावा : इटली की 46 वर्षीय गियोवन्ना पोद्दा ने 2010 में एलियंस से जुड़ा एक चौंकाने वाला दावा किया था। गियोवन्ना के अनुसार, बचपन में ही एलियंस ने उनका अपहरण कर लिया था और इस दौरान उन पर कई तरह के प्रयोग किए गए। गियोवन्ना ने एलियंस द्वारा 18 बार गर्भवती होने का भी दावा किया था। इटली के एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान गियोवन्ना ने बताया कि उन्हें 4 साल की उम्र में पहली बार एलियंस ने अगवा किया था। "ग्रे एलियंस" उन्हें फ्लाइंग सॉसर यूएफओ में ले जाते थे और उन्हें मेटल के बेड पर लिटाते थे। गियोवन्ना ने कहा कि उन पर कई तरह के शारीरिक परीक्षण और प्रयोग किए जाते थे। उन्होंने उनके शरीर से टिश्यू और ब्लड सैंपल भी लिए।
गियोवन्ना ने यह भी दावा किया था कि उनके पास एलियंस के स्पेसशिप के वीडियो और फोटो सबूत भी हैं। उन्होंने एलियंस के भी वीडियो बनाए थे, जिनमें से कुछ "ग्रे" और बाकी "रेपिटिलियंस" थे। गियोवन्ना ने अपने गर्भपात में निकले भ्रूण की फोटो कई ऑनलाइन कॉन्स्पिरेसी थ्योरी फोरम जैसे बिफोर इट्स न्यूज पर अपलोड की थी। ये फोटोज एलियन ह्यूमन हाइब्रिड फीटस की थीं, जिसे 2010 में गर्भपात के दौरान उनके पेट से निकाला गया था। विशेषज्ञों ने इस फोटो को असली बताया था और किसी तरह के छेड़छाड़ की बात से इनकार किया था।
 
UFO द्वारा 5 बार गर्भवती करने का दावा : "द सन" की एक रिपोर्ट में पेंटागन को सौंपे गए दस्तावेजों के हवाले से बताया गया कि एक गवाह ने दावा किया कि यूएफओ ने इंसानों के साथ यौन संबंध बनाए और यहां तक कि एक महिला को गर्भवती भी कर दिया। रिपोर्ट में मनुष्यों के बीच पांच बार 'यौन संबंध' बनाने की सूचना मिली है। यह चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब एक रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने उन लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उनके बयान लिए, जिन्होंने UFO से मिलने के बाद 'पैरानॉर्मल एक्सपीरियंस' (Paranormal Experience) का दावा किया था।
ALSO READ: भारत में एलियंस के उतरने के 7 स्थान, 10 चौंकाने वाली बातें
गवाहों के चौंकाने वाले खुलासे : अमेरिका स्थित MUFON नामक एजेंसी ने इंसानों और उन पर UFO देखे जाने के जैविक प्रभावों के बारे में बताया है। इसमें UFO के संपर्क में आए इंसानों की किडनैपिंग, प्रेग्नेंसी, सेक्सुअल रिलेशन, टेलीपैथी का अनुभव जैसी अजीबोगरीब घटनाओं का जिक्र है। पेंटागन के दस्तावेजों में गवाहों ने चौंकाने वाली बातें बताईं। इसमें कहा गया कि यूएफओ/एलियन के करीब जाने से लोग घायल हो सकते हैं, विकिरण से जल सकते हैं, मस्तिष्क की समस्या हो सकती है या उनकी नसों पर प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा गवाहों के अन्य अनुभवों में बुरे सपने आना, आवाज का चले जाना, आंख में चोट, सांस लेने में तकलीफ और वजन घटना जैसी घटनाएं शामिल हैं।
 
एलियंस के यंत्र के कारण टूटी शादी : अमेरिका में रहने वाले स्टीव कोलबर्न नामक एक व्यक्ति ने एक अजीब दावा किया। उन्होंने कहा कि एलियंस ने उनका अपहरण कर लिया और उनके हाथ में एक यंत्र डालकर उनकी जिंदगी को तबाह कर दिया। यंत्र के कारण उनकी शादी टूट गई। स्टीव ने यह भी दावा किया कि वे एलियंस के यान यूएफओ में सैकड़ों बार बैठ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत एक एलियन यान से हुई थी जो पेड़ के ऊपर मंडरा रहा था। स्टीव ने बताया कि एक उपकरण की सहायता से उनके हाथ में एक यंत्र डाल दिया गया।
 
उन्होंने बताया कि जब एलियन उन्हें वापस छोड़ गए तब से लेकर अब तक उनकी जिंदगी कभी सामान्य नहीं रही। इंसान जो काम कर रहे थे, वह उन्हें अप्रासंगिक लगने लगे। स्टीव ने दावा किया कि इस यंत्र के कारण उनका अपनी पत्नी से तलाक हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी इससे खुश नहीं थी और इसके लिए उन पर आरोप लगा रही थी। Edited by : Sudhir Sharma 
नोट: यह लेख विभिन्न दावों और रिपोर्टों पर आधारित है। इनके दावों की सत्यता वेबदुनिया नहीं करता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख