Hanuman Chalisa

भारत की 10 डरावनी जगहें जहाँ पसीने आ जाते हैं लोगों को

Updated: शनिवार, 28 जनवरी 2023 (17:06 IST)
यूं तो भारत में सैंकड़ों डरावनी और भूतहा जगहें हैं लेकिन कुछ ऐसी जगहें हैं जिनकी चर्चा आए दिन आज भी होती रही है और जहां जाने से आज भी लोग डरते हैं। दावा किए जाते हैं कि ऐसी जगह जानें से हो सकता है कि आपके साथ कोई बुरी घटना घट जाए। कई लोगों के बहुत बुरे अनुभव रहे हैं इसीलिए यहां जाने से लोगों के पसीने छूट जाते हैं। आओ जानते हैं उनमें से 10 खास जगहें।

भानगढ़ का किला: भानगढ़ का किला भारत की सबसे डरावनी जगह मानी जाती है। लोगों का मानना है कि रात के वक्त यहां भूत प्रेत आते हैं और बाकयदा अपनी सभा जमाते हैं। लोगों के मुताबिक 16वीं शताब्दी में इसी शहर में रहने वाले सिंघिया नाम के एक जादूगर को भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती के साथ प्यार हो गया। किसी कारणवश जादूगर की मौत हो गई, जादूगर ने मरते वक्त भानगढ़ के किले को श्राप दिया कि यह जल्दी ही नष्ट-भ्रष्ट हो जाएगा और इसके आस पास कोई नहीं रह पाएगा। उसके बाद कुछ ही दिनों में भानगढ़ में कई आपदाएं आईं और पूरा किला खण्डहरों में तब्दील हो गया। लोगों का मानना है कि रात के वक्त हजारों लोग जो मरे हैं भूत के रूप में किले के अंदर भ्रमण करते हैं। कई लोगों की किले के अंदर रात को जाने में मौत भी हो चुकी है। लोग कहते हैं कि कोई भी व्यक्ति जो रात के वक्त यहां जाता है वापस नहीं आता। इसको लेकर भारतीय पुरातत्व विभाग ने बोर्ड भी लगा रखा है कि शाम होने के बाद व सुबह होने से पहले इस किले में प्रवेश वर्जित है।

डरावना है दिल्ली कैण्ट : भारत का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र भी भूत के साए से अछूता नहीं है। दिल्ली का दिल्ली कैण्ट इलाका हरी भरी भूमि से घिरा हुआ है। बताया जाता है कि यहां रात को एक लड़की लोगों से लिफ्ट मांगती है और लिफ्ट देने पर उनके साथ कुछ अनहोनी हो जाती है। दिल्ली केण्ट के इस इलाके में रात को गुजरने वाले वाहनों से एक सफेद साड़ी पहने हुए महिला लिफ्ट मांगती है।

अगर कोई उसे लिफ्ट नहीं देता तो वह तेजी से उसका पीछा करने लगती है। लोगों ने बताया है कि उन्होंने इतना तक देखा है कि महिला उनकी कार से भी तेज रफ्तार से उनके आगे गुजर जाती है। जो बहुत डरावना होता है। यह घटना अकेले यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ ज्यादा देखने को मिली है।

थाने की वृदांवन सोसायटी : दिल्ली की वृंदावन सोसायटी में एक जगह है जहां लोग रात में जाने की हिमाकत नहीं करते। लोगों के मुताबिक कुछ साल पहले एक व्यक्ति ने वृंदावन सोसायटी की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। तब से उस व्यक्ति का भूत यहां अपने होने का आभास लोगों को कराता रहता है। कुछ दिनों पहले सोसायटी में रात को पेट्रोलिंग कर रहे एक सिक्योरिटी गॉर्ड को हवा में ही किसी ने एक जोर का थप्पड़ मारा कि वह कुर्सी पर बैठा-बैठा गिर पड़ा। ऐसी ही कई वारदातें यहां हो चुकी हैं।
शनीवारवाड़ा किला (पुणे) : इस किले में कई बार लोगों की कराहने की आवाजें सुनाई देती हैं। चांदनी रात में ये जगह और अधिक भयानक हो जाती है। बताया जाता है कि जब पश्चिम भारतीय प्रांत पर पेशवाओं का अधिकार था उस समय पेशवाओं के राजकुमार नारायण नामक बालक की उसके चाची के कहे जाने पर हत्या करवा दी गई थी। और तब से उस राजकुमार की आत्मा यहां घूम रही है। रात को कई बार डरावनी चीखें सुनाई देती हैं।

रामोजी फिल्मसिटी (हैदराबाद) : यह स्थान कुख्यात और अमानवीय सैनिकों का कब्रिस्तान है। यहां उनकी आत्मा आज भी भटकती है। मृत सैनिक यहां आने वाले लोगों को बहुत परेशान करते हैं। कई बार लाइटमैन और कैमरामैन गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। स्थानीय लोग यहां आने से घबराते हैं।

राज किरन होटल (मुंबई) : लोनावला, मुंबई स्थित राज किरन होटल में एक कमरा आत्माओं की चपेट में है। जिन लोगों ने वहां रहने की हिम्मत दिखाई है उनका कहना है कि रात के समय कोई उनकी चादर खींचता है और अजीबोगरीब आवाजें निकालता है। कभी-कभार उन्हें घायल करने की कोशिश भी की गई है।

बृज राज भवन (कोटा) :1857 की लड़ाई में ब्रिटिश सैन्य अफसर मेजर बर्टन की हत्या इसी महल में की गई थी जिसकी आत्मा रात के समय यहां भटकती है और चौकीदारों को परेशान करती है। वैसे तो यहां की आत्माएं किसी को भी परेशान नहीं करती है,लेकिन जब रात को यहां के चौकीदार सो जाते हैं तो वो उन्हे थप्पड़ मारती है।

डॉ हिल्स (पश्चिम बंगाल) : इस घने जंगल में ना जाने कितनी ही हत्याएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार यहां अजीबोगरीब चीजें महसूस की हैं। विक्टोरिया ब्वॉयस स्कूल में छुट्टियों के दिनों में हलचल और लोगों की आत्माओं की उपस्थिति दर्ज की गई है।

सवॉय होटल (मसूरी) : अंग्रेजी शासन काल में इस होटल में एक ब्रिटिश लड़की की हत्या की गई थी जिसकी आत्मा आज भी अपने हत्यारे को ढूंढ़ रही है। इस स्थान को सीरियल किलिंग से भी जोड़कर देखा जाता है लेकिन अधिकांश लोगों का मानना है कि इन हत्याओं के पीछे उसी लड़की लेडी ऑर्मे का हाथ है।

असीरगढ़ का किला : कहते हैं यहाँ स्थित शिव मंदिर में महाभारतकाल के अश्वत्थामा आज भी पूजा-अर्चना करने आते हैं। असीरगढ़ का किला मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर से 20 किलोमीटर दूर है। कहते हैं कि जो एक बार अश्वत्थामा को देख लेता है, उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। ब्रह्मास्त्र चलाने के बारण भगवान श्रीकृष्ण ने अश्वत्थामा को कलियुग में एक निश्‍चित तिथि तक भटकते रहने का शाप दे दिया था। यही कारण है कि पिछले लगभग पांच हजार वर्षों से अश्वत्थामा आज भी भटक रहे हैं। उनके बारे में कई जगहों पर उनके देखे जाने की जनश्रुतियां प्रचलित है उसी में से एक असीरगढ़ का किला सबसे ज्यादा प्रचलित है।

अन्य भूतहा जगहें : इसके अलावा कुलधारा गांव, राजस्थान, लांबी देहर माइंस, मसूरी, टॉवर ऑफ साइलेंस, मालाबार हिल्स, मुंबई, थ्री किंग्स चर्च, गोवा, ग्रांड पैराड़ी टॉवर, मुंबई,  राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता, ताज होटल, मुंबई, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के देहात इलाके में पिसावा के जंगल, मेरठ का भूत बंगला आदि और भी सैंकड़ों जगहें हैं।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख