मंगलवार, 29 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. खोज-खबर
  4. »
  5. रोचक-रोमांचक
Written By WD

महिलाओं को आकर्षित करने का असरदार मंत्र...

महिला
FILE
अगर आप किसी महिला को आकर्षित करना चाहते हैं तो खुश रहिए, मजाक करिए और हंसिए-हंसाइए। एक अध्ययन के मुताबिक महिलाओं को खुशमिजाज पुरुष आकर्षित करते हैं, वहीं पुरुष, महिलाओं के शारीरिक आकर्षण और अच्छे स्वास्थ्य से प्रभावित होते हैं। एक नये अध्ययन में यह बात कही गई है।

पेन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफसर गैरी चिक ने कहा कि जैसे पक्षी अपने रंगबिरंगे पंखों से आकर्षित करते हैं, उसी तरह पुरुष महिलाओं को अपने आकर्षक परिधान या महंगी कारों से रिझा सकते हैं। लेकिन इससे अधिक फर्क पड़ता है पुरूष के व्यवहार से।

पुरुषों के खुशमिजाज व्यवहार से महिलाएं यह जान सकती हैं कि पुरुष आक्रामक स्वभाव का नहीं है और वह उसे या उनके होने वाले बच्चों को कभी नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

शोधकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सर्वेक्षण में 164 पुरुषों और 89 महिलाओं को शामिल किया, जिनकी उम्र 18 से 26 साल के बीच थी।

सर्वेक्षण में महिलाओं ने पुरुषों में मजाकिये स्वभाव, आनंदप्रियता और खुशमिजाज व्यवहार जैसे गुणों को तरजीह दी, वहीं पुरुषों ने महिलाओं में शारीरिक आकर्षण, अच्छे स्वास्थ्य जैसी चीजों को तरजीह दी। यह अध्ययन अमेरिकन जर्नल ऑफ प्ले में प्रकाशित हुआ है। (एजेंसी)