dharma sangrah
✕

17 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में 35 रोचक बातें

Updated: सोमवार, 16 सितम्बर 2019 (16:27 IST)
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन आता है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनके बारे में 1-2 नहीं बल्कि 35 ऐसी रोचक बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे। आइए, जानते हैं - 

1. नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को वड़नगर में दामोदार दास मूलचंद मोदी और हीराबेन के यहां हुआ।
 
2. नरेन्द्र मोदी 5 भाई-बहनों में से दूसरे नंबर की संतान हैं।
 
3. नरेन्द्र मोदी को बचपन में नरिया कहकर बुलाया जाता था।
 
4. नरेन्द्र मोदी के पिता की रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान थी।

ALSO READ: Narendra Modi ने कहा, आवजो... दसविदानिया... धन्यवाद...
 
5. 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने स्टेशन से गुजर रहे सैनिकों को चाय पिलाई।
 
6. नरेंद्र मोदी बचपन में आम बच्चों से बिलकुल अलग थे।
 
7. नरेंद्र मोदी वड़नगर के भगवताचार्य नारायणाचार्य स्कूल में पढ़ते थे। नरेन्द्र मोदी स्कूल में औसत छात्र थे।
 
8. उन्हें बचपन में एक्टिंग का शौक था। 
 
9. नरेन्द्र मोदी बचपन में स्कूल में एक्टिंग, वाद-विवाद, नाटकों में भाग लेते और पुरस्कार जीतते थे। एनसीसी में भी शामिल हुए।

ALSO READ: जनसंख्‍या पर अंकुश क्या नरेन्द्र मोदी अगला बड़ा कदम है?
 
10. वे एक बार शर्मिष्ठा तालाब से एक घड़ियाल का बच्चा पकड़कर घर लेकर आ गए। मां के समझाने पर वे वापस उसे तालाब छोड़कर आए।
 
11. नरेन्द्र मोदी बचपन में साधु-संतों से प्रभावित हुए। वे बचपन से ही संन्यासी बनना चाहते थे।
 
12. संन्यासी बनने के लिए मोदी स्कूल की पढ़ाई के बाद घर से भाग गए थे। इस दौरान मोदी पश्चिम बंगाल के रामकृष्ण आश्रम सहित कई जगहों पर घूमते रहे।
 
13. नरेंद्र मोदी बचपन से ही आरएसएस से जुड़े हुए थे। 1958 में दीपावली के दिन गुजरात आरएसएस के पहले प्रांत प्रचारक लक्ष्मण राव इनामदार उर्फ वकील साहब ने नरेंद्र मोदी को बाल स्वयंसेवक की शपथ दिलवाई थी।

 
 
14. वे बहुत मेहनती कार्यकर्ता थे। वे आरएसएस के बड़े शिविरों के आयोजन में मैनेजमेंट का हुनर दिखाते थे। आरएसएस नेताओं का ट्रेन और बस में रिजर्वेशन का जिम्मा उन्हीं के पास होता था।

20. नरेन्द्र मोदी कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद जरूर लेते हैं। चुनाव में मिली जीत के बाद उन्होंने अपनी मां से जाकर आशीर्वाद लिया। 
 
21. जब नरेन्द्र मोदी प्रचारक थे तो उन्हें स्कूटर चलाना नहीं आता था। शकरसिंह वाघेला उन्हें अपनी स्कूटर पर घुमाया करते थे।
 
22. नरेन्द्र मोदी संघ में कुर्ते की बांह छोटी करवा लीं, ताकि वह ज्यादा खराब न हो, जो वर्तमान में मोदी ब्रांड का कुर्ता बन गया है और देशभर में मशहूर है। 

ALSO READ: नरेन्द्र मोदी का बड़ा नारा 'स्वदेशी', लकी कल के लिए लोकल
 
23. नरेन्द्र मोदी ने अन्य प्रचारकों के विपरीत दाढ़ी रखते और उसे ट्रीम भी करवाते।
 
24. वे 1975 में इमरजेंसी के दौरान सरदार का रूप धरकर ढाई सालों तक पुलिस को छकाते रहे।
 
25. नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन से संबंधित तीन महीने का कोर्स किया है।
 
26. नरेन्द्र मोदी समय के बड़े पाबंद हैं।
 
27. नरेन्द्र मोदी सिर्फ साढ़े तीन घंटे की नींद लेते हैं, वे सुबह 5.30 बजे उठ जाते हैं। 

ALSO READ: Astrology Prediction Of Narendra Modi : क्या आप जानना चाहते हैं सितारों के संकेत, पढ़ें विश्लेषण
 
28. लालकृष्ण आडवाणी को नरेन्द्र मोदी का राजनीतिक गुरु माना जाता है।
 
29. 1990 के दशक में नरेंद्र मोदी ने आडवाणी की सोमनाथ से अयोध्या रथ यात्रा में बड़ी भूमिका निभाई थी।
 
30. नरेन्द्र मोदी स्वभाव से आशावादी व्यक्ति हैं। एक भाषण के दौरान उन्होंने कहा था कि लोगों को आधा गिलास पानी से भरा नजर आता है, लेकिन मुझे आधा गिलास पानी और आधा हवा से भरा नजर आता है।
 
31. नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2014 में भी सोशल मीडिया का खूब प्रयोग किया। 
 
32. उन्होंने एक प्रचार समिति बनाई जिसका नाम सेंटर फॉर अकाउंटेबल गवर्नेंस है, जिसके हाथ में प्रचार की पूरी कमान थी। 
 
33. लोकसभा की कमान संभालने के बाद लोगों में मोदी को लेकर दिलचस्पी जगी और 2 महीने में उनकी 40 से ज्यादा जीवनियां आईं। 
 
34. बॉलीवुड में कई बड़े सितारे मोदी के फैन हैं। 
 
35. नरेन्द्र मोदी आज भी अपने बहन-भाइयों से अलग रहते हैं।
 
ALSO READ: क्या कश्मीरी महिला ने राहुल गांधी से कहा- MODI IS DOING GOOD, GO BACK...जानिए सच...
 
 
ALSO READ: Narendra Modi ने कहा, आवजो... दसविदानिया... धन्यवाद...

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख