Hanuman Chalisa

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में झुलसे मजदूर की मौत

Updated: बुधवार, 17 अप्रैल 2024 (13:11 IST)
Indore news in hindi : इंदौर जिले में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में बुरी तरह झुलसे तीन मजदूरों में शामिल 20 वर्षीय एक युवक की एक अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। 

ALSO READ: इंदौर के निकट आंबा चंदन में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूर झुलसे
बताया जा रहा है हादसा इतना भयावह था कि पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। टीन शेड 50 मीटर दूर तक उड़ गया। हादसे के बाद फैक्ट्री का संचालक फरार हो गया है।
 
चोइथराम अस्पताल के उपनिदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. अमित भट्ट ने बताया कि पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल रोहित परमानंद (20) इस घटना के बाद से सदमे में था और उसे जीवन रक्षक तंत्र पर रखा गया था। तमाम प्रयासों के बावजूद रोहित की जान नहीं बचाई जा सकी।
 
उन्होंने बताया कि पटाखा कारखाना विस्फोट में बुरी तरह झुलसे 2 अन्य मजदूरों-अर्जुन राठौर (27) और उमेश चौहान (29) की हालत स्थिर बनी हुई है।
 
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने बताया कि पटाखा कारखाना विस्फोट के कारण दम तोड़ने वाले मजदूर रोहित के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि पटाखा कारखाने के संचालक मोहम्मद शाकिर खान के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के साथ ही भारतीय दंड विधान की धारा 308 (आपराधिक मानव वध का प्रयास) के तहत महू थाने में मामला दर्ज किया गया है।
 
डीएसपी ने बताया कि पटाखा कारखाने में विस्फोट के बाद से खान फरार है और पुलिस के अलग-अलग दल उसकी तलाश कर रहे हैं।
 
चौधरी ने बताया कि इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर जंगली इलाके में एक खेत में चलाए जा रहे कारखाने में मंगलवार को रस्सी बम बनाए जाने के दौरान विस्फोट हुआ था।
 
अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) चरणजीत सिंह हुड्डा ने बताया कि यह कारखाना अली फायर वर्क्स नामक फर्म का मालिक मोहम्मद शाकिर खान चला रहा था। कारखाने में एक बार में केवल 15 किलोग्राम बारूद जमा कर रखने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पता चला कि वहां इससे काफी ज्यादा मात्रा में बारूद जमा करके रखा गया था। (इनपुट भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख