गर्भवती महिलाओं की हर आवश्यकता का ध्यान रखने तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को अतिरिक्त सावधानी और देखभाल के साथ अपने एडवांस्ड असिस्टेड रिप्रोडक्टिव थैरेपी (एआरटी) प्रोग्राम के जरिए संतानहीन दंपतियों के जीवन में खुशी की रोशनी लाने जैसी सुविधाओं के साथ मदरहुड हॉस्पिटल इंदौर इन सभी क्षेत्रों में एक अग्रणी सेंटर के तौर पर स्थापित होगा। यही नहीं, इस सेंटर पर उपस्थित मेडिकल एक्सपर्ट्स की टीम न केवल उच्च कौशल से परिपूर्ण है बल्कि मिनिमली-इनवेसिव सर्जरी के क्षेत्र में अच्छा अनुभव भी रखती है।
विजयरत्न वी (सीईओ, मदरहुड हॉस्पिटल) ने बताया, इंदौर में अपने इस प्रयास को साकार करते हुए हमें बेहद गर्व महसूस हो रहा है और इसके साथ ही हम देशभर की हर उम्र की महिला के लिए किफायती, पहुंच में आसान और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के अपने विचार को भी आगे बढ़ा रहे हैं। केवल महिलाओं के लिए एक विशेष अस्पताल इस समय की मांग है और हमें ख़ुशी है कि हम एक ऐसी विस्तृत सुविधा उपलब्ध करवा पा रहे हैं जो एक महिला के जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी देखभाल का ध्यान रखती है।
अस्पताल द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की विस्तृत श्रृंखला में शामिल हैं- प्री नेटल तथा पोस्ट नेटल काउंसिलिंग, हर समय उपलब्ध स्त्री रोग तथा शिशु रोग परामर्श, सही डाइट तथा व्यायाम के रूटीन के साथ जीवनशैली जनित बीमारियों का चिकित्स्कीय प्रबंधन, प्रीटर्म बेबीज़ के लिए विशेष अत्याधुनिक नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) तथा माताओं के लिए दर्दरहित डिलीवरी के विकल्प। इस पूरी व्यवस्था के पीछे मुख्य उद्देश्य जटिल स्त्री रोग संबंधी स्थितियों (कॉम्प्लेक्स गायनाकोलॉजिकल कंडीशंस) के लिए सही व स्टेज डायग्नोसिस एवं इलाज के साथ ही व्यक्तिगत देखभाल भी उपलब्ध करवाना है।
डॉ. आशा बक्शी (गायनाकोलॉजिस्ट तथा इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ, मदरहुड हॉस्पिटल) ने कहा, इंदौर में मदरहुड हॉस्पिटल का यह सशक्त प्रयास, महिलाओं को उनकी सभी चिकित्स्कीय आवश्यकताओं के लिए विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में सक्षम बनाएगा। हमारे डॉक्टर्स इलाज के लिए एक संवेदनशील, बहुविषयी (मल्टी डिसिप्लिनरी) तथा सर्वांगीण दृष्टिकोण रखते हैं और सर्वोत्तम संभावित मेडिकल केयर (चिकित्स्कीय देखभाल) देते हैं। इस सुविधा के अंतर्गत नवीनतम तकनीक को अपनाने के साथ हम महिलाओं के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं देने के क्षेत्र में कीर्तिमान रच रहे हैं।
इंदौर में यह विस्तृत वुमन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल 70 ऑपरेशनल बेड्स से लैस है जिनमें से 20 बेड्स लेवल 3 नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट के हैं। इसकी महत्वपूर्ण विशेषताओं में शामिल हैं, गायनाकोलॉजी, प्रेग्नेंसी केयर, नियोनेटोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, फर्टिलिटी केयर, एडवांस्ड लेप्रोस्कोपी सर्जरी, फीटल मेडिसिन, कॉस्मेटोलॉजी तथा रेडियोलॉजी। हॉस्पिटल में 4 अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर्स तथा मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट मौजूद हैं। हॉस्पिटल 24/7 फुल टाइम डॉक्टर्स की कुशल टीम द्वारा सेवाएं उपलब्ध करवाता है। पीडियाट्रिशियन, गायनाकोलॉजिस्ट, नर्सों, फिजियोथैरेपिस्ट तथा न्यूट्रीशिनिस्ट की प्रशिक्षित टीम, लैक्टेशन कंसल्टेंट्स आदि इस बड़ी सी टीम का एक हिस्सा हैं।