Hanuman Chalisa

वीडियो कॉल पर महिला ने किया सुसाइड, कॉल चलता रहा, दरवाजा तोड़कर जो भी अंदर गया आंखें फटी रह गईं

Updated: मंगलवार, 29 जुलाई 2025 (17:15 IST)
इंदौर में आत्‍महत्‍या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने चलते वीडियो कॉल पर फांसी का फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। घटना इंदौर के आजाद नगर की है। यहां की 40 वर्षीय महिला रेशमा शेख ने वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वीडियो कॉल के दौरान वो अपने तलाकशुदा पति से बात कर रही थी।

आत्‍महत्‍या करने वाली रेशमा शेख ने अपने किराए के मकान में रहती थी, वहीं उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। रेशमा फिरदौस नगर की निवासी थीं और घटना के वक्त वह अपने तलाकशुदा पति से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थीं। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

पति से हुआ था तलाक : आजाद नगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 20 साल पहले रेशमा की शादी सनावद निवासी सईद से हुई थी, लेकिन तीन साल पहले उनका तलाक हो गया था। तलाक के बाद वह इंदौर के पालदा इलाके में अपने मायके वालों से कुछ दूरी पर किराए के कमरे में अकेली रह रही थीं और आटा फैक्ट्री में काम करती थीं। बीते रविवार रात उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक ने इसकी सूचना उनके रिश्तेदारों को दी।

दरवाजा तोड़ा तो आंखें फटी रह गईं : मकान मालिक की सूचना पर रेशमा के रिश्तेदार आशिफ और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजे का लॉक तोड़ा। दरवाजा खुलते ही सभी स्तब्ध रह गए, क्योंकि रेशमा का शव फंदे पर लटका हुआ था। शव के पास ही उसका मोबाइल पड़ा था, जिसमें वीडियो कॉल चालू था। बताया जा रहा है कि यह कॉल उसने अपने तलाकशुदा पति सईद को किया था। इस वीडियो कॉल की जांच भी पुलिस कर रही है।

क्‍या है सुसाइड नोट में : पुलिस को रेशमा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। नोट की भाषा और उसमें लिखी बातों की जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। परिजनों ने बताया कि रेशमा की कोई संतान नहीं थी और वह मानसिक रूप से कुछ समय से परेशान चल रही थी। वहीं, जानकारी के अनुसार रेशमा का पूर्व पति सईद भी कुछ वर्षों से इंदौर में ही रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

मलबे में तब्‍दील हुई पशुपतिनाथ की भूमि नेपाल, कई जिंदगियां लापता, किसी की गोद उजड़ी, किसी की जिंदगी का सहारा

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

अगला लेख