biodatamaker
✕

ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का क्‍यों विरोध कर रहे किसान, सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर इंदौर पहुंचे

Updated: बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 (16:04 IST)
सिंहस्थ के मद्देनजर शासन ने इंदौर से उज्जैन के बीच सड़क बनाने की मंजूरी दी है। इसे ग्रीन फील्ड कॉरिडोर नाम दिया गया है। इसमें 28 गांवों की जमीनें अधिगृहित की जा रही हैं। जिसमें सांवेर और हातोद तहसील के 20 गांव हैं। बाकी गांव उज्जैन जिले के हैं।

दरअसल, इस सड़क की चौड़ाई की जद में कई किसानों की जमीनें आ रही हैं। इस सड़क का सर्वे शुरू हो गया है। जिसका विरोध शुरू हो गया है।

पैदल मार्च निकलेगा : ऐसे में अब इस प्रोजेक्‍ट का किसान विरोध कर रहे हैं। बुधवार को कई किसान इसका विरोध करने के लिए ट्रैक्‍टर से इंदौर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने हातोद से इंदौर तक ट्रैक्टर रैली निकाली। सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर गांधी नगर, सुपर कॉरिडोर, नावदा पंथ के साथ सिरपुर पहुंच रहे है। यहां टैक्टरों को खड़ा कर कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकलेगा।

क्‍या है ग्रीन फिल्‍ड कॉरिडर : दरअसल, उज्‍जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ के चलते शासन ने इंदौर से उज्जैन के बीच सड़क बनाने की मंजूरी दी है। इसे ग्रीन फील्ड कॉरिडोर नाम दिया गया है। इसमें 28 गांवों की जमीनें अधिगृहित की जा रही हैं। जिसमें सांवेर और हातोद तहसील के 20 गांव हैं। बाकी गांव उज्जैन जिले के हैं। यह सड़क हातोद से कांकरिया, अजनोद, चंद्रावती गंज होते हुए उज्जैन में चिंतामण गणेश मंदिर वाले क्षेत्र से निकलेगी।

क्‍यों विरोध कर रहे किसान : बता दें कि इस सड़क की चौड़ाई की जद में कई किसानों की जमीनें आ रही हैं। इस सड़क का सर्वे शुरू हो गया है। जिसका विरोध शुरू हो गया है। किसानों का कहना है कि उज्जैन जाने के लिए इंदौर की सड़क को छह लेन किया जा रहा है। उज्जैन देवास इंदौर रोड भी फोरलेन बन गई है। इसके बाद अब नई सड़क की आवश्यकता नहीं है। बेवजह सिंहस्थ के बहाने गांवों में किसानों की जमीन ली जा रही है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख