ganesh chaturthi

Indore: यहां तो आबादी ही नहीं, कैसे मिलेंगे मेट्रो को मुसाफिर

Updated: बुधवार, 16 अप्रैल 2025 (16:25 IST)
इंदौर में जल्‍द ही मेट्रो ट्रेन का सफर शुरू हो जाएगा। लंबे समय से ये प्रोजेक्‍ट चल रहा है। अब इंदौर में मेट्रो रन का सपना पूरा होने जा रहा है। हालांकि कुछ खामियां भी सामने आ रही हैं। बता दें कि सुपर कॉरिडोर पर टीसीएस और इंफोसिस के कैम्पस हैं। उसमें काम करने वाले कर्मचारी भी एरोड्रम, सुखलिया या विजय नगर, महालक्ष्मी नगर, स्‍कीम नंबर 54 में रहते हैं। लेकिन मौजूद रूट में मेट्रो रूट में ये इलाके नहीं हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि जहां से मेट्रो गुजरेगी, वहां कोई आबादी है ही नहीं तो मेट्रो की सवारी कौन करेगा। दूसरी तरफ मेट्रो के मध्य हिस्से में अंडरग्राउंड काम होना है। इसके लिए टेंडर भी मंजूर हो चुके हैं। कंपनियों को भी कार्य आदेश दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है।

मेट्रो किराया तय : बता दें कि इंदौर में 6 किलोमीटर का रुट मेट्रो संचालन के लिए तैयार हो गया है। इसके लिए मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने किराया भी तय कर दिया है। मेट्रो का संचालन कब से शुरू होगा। यह अभी तक तय नहीं हो पाया है। गांधी नगर डिपो से बांगड़दा तक जिस हिस्से में मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा।

कैसे मिलेंगे मेट्रो को मुसाफिर : बता दें कि बांगड़दा तक जिस हिस्से में मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा, वहां अभी कोई बसाहट या आबादी नहीं है। न ही कोई व्यापारिक क्षेत्र है। इसके चलते अभी उस रुट पर मेट्रो के लिए यात्री मिलना मुश्किल है।  हालांकि सुपर कॉरिडोर पर टीसीएस और इंफोसिस के कैम्पस हैं। लेकिन वहां काम करने वाले कर्मचारी एरोड्रम, सुखलिया, विजयनगर या स्‍कीम नंबर 54 और महालक्ष्मी नगर में रहते हैं, ऐसे में मेट्रो को मुसाफिर कैसे मिलेंगे यह एक बडा सवाल है।

विजयनगर से गांधी नगर फायदे का सौदा : हालांकि विजयनगर और गांधी नगर के बीच मेट्रो की अच्‍छी कनेक्‍टिविटी हो सकती है, क्‍योंकि गांधी नगर के हजारों लोग विजयनगर में स्‍थित कंपनियों में काम करते हैं या दूसरे कामों से आते हैं। ऐसे में मेट्रो अगर गांधी नगर से विजय नगर तक चलती है तो मेट्रो को मुसाफिर मिल सकते हैं।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नेपाल बाढ़: सबसे कम जिम्मेदार, सबसे ज्यादा नुकसान

Top News 11 September: भारत पहुंचे पुतिन, बैंकों में हड़ताल, राम मंदिर में फर्जी VVIP पास

इंडोनेशिया में 24 घंटे में फटे 6 ज्वालामुखी का गुबार 15 km ऊपर पहुँचा; जानें क्या भारत के बैरन आइलैंड को भी है खतरा?

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

अगला लेख