ganesh chaturthi

दिवाली के बाद इंदौर में वायरल बुखार का विस्फोट, MY समेत कई अस्‍पतालों में मरीजों की कतार, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स

Updated: गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 (14:38 IST)
इंदौर में दिवाली के बाद वायरल बुखार और मौसदी सर्दी- खांसी का विस्‍फोट हुआ है। प्रदेश के सबसे बडे अस्‍पताल एमवाय, जिला अस्‍पताल समेत प्राइवेट क्‍लिनिक पर मरीजों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्‍या डेढ़ गुना तक पहुंच गई है।

शहर के डॉक्‍टरों ने मरीजों के साथ ही सामान्‍य नागरिकों को ठंडी वस्‍तुओं से बचने और गर्म पानी पीने के साथ ही व्‍यायाम और पर्याप्‍त नींद की सलाह दी है। डॉक्‍टरों ने बताया कि यह मौसमी बीमारियों का विस्‍फोट है।

दरअसल, शहर में मौसम के लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों ने लोगों को घेर लिया है। तबीयत बिगड़ने पर लोग सीधे अस्पतालों का रुख कर रहे हैं, जिसके चलते अस्पतालों की ओपीडी (OPD) में लगभग डेढ़ गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस सप्ताह एमवायएच, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों में वायरल का प्रकोप स्पष्ट दिखा, जिससे बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कई मरीजों को भर्ती करने की नौबत भी आ रही है।

दरअसल, तापमान में हो रहे बदलाव को चिकित्सक बीमारियों का कारण बता रहे थे, लेकिन दीपावली के त्योहार के बीच यह स्थिति और गंभीर हो गई। पहले से ही मच्छर जनित बीमारियां बढ़ रही थीं, अब सर्दी के कारण जुकाम और शरीर में जकड़न के मरीज बढ़ गए हैं। इसके साथ ही, प्रदूषण के कणों के हवा में मिलने से बीमारियों की संख्‍या बढ़ गई है।

क्‍या कहा डॉक्टरों ने : शहर के एमवायएच में मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। यहां पर ओपीडी एक हजार के पार पहुंच रही है। यह सामान्य दिनों की तुलना में डेढ़ गुना तक अधिक है। इनमें ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और छाती में जकड़न की समस्या लेकर पहुंचे हैं। एमजीएम के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने कहा कि मौसम बदलने से बीमारियां बढ़ रही हैं। लोगों को अपने खान-पान में बदलाव करते हुए गर्म पानी पीने की आदत डालनी चाहिए और ठंडी सामग्री से परहेज करना चाहिए। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि मौसम को देखते हुए मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है।

डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ा : तापमान में गिरावट के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों के ग्राफ में भी इजाफा हुआ है। मलेरिया विभाग इनकी मॉनिटरिंग कर रहा है। डॉ. अरविंद घनघोरिया ने वायरल के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं, बाहरी भोजन से बचें, मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें और फुल बाजू के कपड़े पहनें। साथ ही, नियमित व्यायाम और नींद लेने की सलाह दी है।
Edited By: Navin Rangiyal 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख