sundarkand
✕

ओलम्पिक पदक विजेता निशानेबाज से ठगी, दो महिला समेत चार गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (23:45 IST)
इंदौर। पूंजी बाजार में निवेश के जरिए धन दोगुना करने का झांसा देकर ओलम्पिक पदक विजेता निशानेबाज और पूर्व सैन्य अफसर विजय कुमार से लगभग दो करोड़ रुपए की ठगी के आरोप में पुलिस ने आज यहां दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में सूचना के आधार पर हजारा सिंह, जयपाल सिंह, कुलविन्दर कौर और वरिन्दर कौर को गिरफ्तार किया गया। सिंह ने बताया कि चारों आरोपी हाईप्रोफाइल ठगी काण्ड के मुख्य आरोपी मनमोहन सिंह सैनी के साथी हैं। कुमार से ठगी गई रकम इन लोगों के बैंक खातों में पहुंची थी।

उन्होंने बताया कि एक शेयर ब्रोकरेज फर्म में बिचौलिया रहे सैनी को पहले ही पकड़ा जा चुका है। उस पर आरोप है कि उसने शेयर बाजार में निवेश के जरिए रकम दोगुना करने का लालच देकर कुमार से वर्ष 2014 से 2016 के बीच करीब दो करोड़ रुपए की रकम ली।

उसने नामी निशानेबाज के साथ एक फर्जी करार पर दस्तखत भी किए कि वह उन्हें हर महीने पांच प्रतिशत की दर से लाभांश का भुगतान करेगा। लेकिन उसने शेयर बाजार में निवेश नहीं करते हुए इस रकम को अपने साथियों के बैंक खातों में पहुंचा दिया और पैसा लौटाए बगैर फरार हो गया।

कुमार उस समय सेना के अधिकारी के रूप में नजदीकी सैन्य छावनी महू में तैनात थे और आर्मी मार्क्समैन यूनिट में निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले रहे थे। वह पिछले साल सेना से कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कुमार ने वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता था।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

अगला लेख