suvichar
✕

2047 तक दोगुनी होगी शहरी आबादी, नगरीय निकायों का ढांचा बदलने की जरूरत : स्मार्ट सिटी मिशन निदेशक

Updated: गुरुवार, 18 मई 2023 (21:16 IST)
Indore news : इंदौर (मध्यप्रदेश)। वर्ष 2047 तक देश की शहरी आबादी के आज के मुकाबले लगभग दोगुनी होने का अनुमान जताते हुए केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना के निदेशक कुणाल कुमार ने गुरुवार को कहा कि नगरीय निकायों के प्रशासन, नियोजन और वित्तपोषण के मौजूदा ढांचे को बदलते वक्त के मुताबिक ढाले जाने की जरूरत है।
 
कुमार ने इंदौर में कहा कि वर्ष 2047 तक देश की शहरी आबादी आज के मुकाबले तकरीबन दोगुनी हो जाएगी। भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 70 प्रतिशत हिस्सा शहरों से आता है। देश को 2047 तक विकसित मुल्क बनाने के लिए जीडीपी में शहरों का योगदान बढ़ाना पड़ेगा जिसके लिए निवेश को तेजी से बढ़ाकर रोजगारों में इजाफा करना होगा।
 
कुमार, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य विभाग के संयुक्त सचिव भी हैं। उन्होंने आबादी में नौजवानों की बड़ी तादाद को देश की ताकत करार दिया और कहा कि गांवों से शहरों की ओर युवा आबादी का आना एक समस्या नहीं, बल्कि अवसर है, क्योंकि शहरों से आर्थिक वृद्धि को रफ्तार मिलती है।
 
कुमार ने कहा कि ...लेकिन हमें विचार करना होगा कि प्रतिभावान युवाओं को शहरों में बसाने के लिए हमारे नगरीय निकायों के प्रशासन, नियोजन और जनता के प्रति जवाबदेही की व्यवस्था आज के हालात के मुकाबले कितनी मुफीद है और नगरीय निकायों को पर्याप्त अधिकार हासिल हैं या नहीं?
 
पुणे नगर निगम के करीब 4 साल तक आयुक्त रहे आईएएस अधिकारी ने जोर देकर कहा कि देश के नगरीय निकायों के वित्तपोषण की व्यवस्था भी बदलते वक्त की मांग और चुनौतियों के मुताबिक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुजरे 9 सालों में नगरीय निकायों को केंद्र सरकार से मिलने वाली वित्तीय सहायता बढ़ी है, लेकिन इन निकायों को चाहिए कि वे अपने स्थानीय आर्थिक संसाधनों को सुदृढ़ करते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।
 
कुमार, 'अर्बन 20 (यू20)' के एकदिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने इंदौर आए थे। 'भारतीय शहरों के लिए शहरी प्रशासन की पुनर्रचना' विषय पर केंद्रित कार्यक्रम में देश के अलग-अलग शहरी निकायों के प्रतिनिधियों और अफसरों के साथ ही कई विषय विशेषज्ञों ने विचार मंथन किया।
 
'यू20, जी20' समूह की एक पहल है। यू20 का मकसद जी20 समूह से जुड़े देशों के शहरी निकायों के बीच विचारों के आदान-प्रदान के जरिये साझेदारी की दिशा में काम करना है ताकि सतत विकास के एजेंडा को आगे बढ़ाया जा सके।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख