रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sarcasm of opposition parties on Kiren Rijiju
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 मई 2023 (19:35 IST)

हटाए जाने पर विपक्षी दलों ने किया किरेन रीजीजू पर कटाक्ष, बताया 'नाकाम कानून मंत्री'

हटाए जाने पर विपक्षी दलों ने किया किरेन रीजीजू पर कटाक्ष, बताया 'नाकाम कानून मंत्री' - Sarcasm of opposition parties on Kiren Rijiju
Kiren Rijij: नई दिल्ली। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने गुरुवार को किरेन रीजीजू (Kiren Rijiju) पर निशाना साधते हुए उन्हें 'नाकाम कानून मंत्री' (failed law minister) करार दिया जिन्हें गुरुवार को कानून मंत्रालय से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। रीजीजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है और अर्जुनराम मेघवाल को यह जिम्मेदारी दी गई है।
 
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने रीजीजू को 'नाकाम मंत्री' कहा, वहीं वरिष्ठ वकील एवं राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने चुटकी लेते हुए कहा कि कानूनों के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं है। न्यायिक नियुक्तियों की कॉलेजियम प्रणाली के मुखर आलोचक रहे रीजीजू को आड़े हाथ लेते हुए टैगोर ने ट्वीट किया कि नाकाम कानून मंत्री चले गए। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में वे क्या कर सकते हैं? उम्मीद है कि अर्जुनराम मेघवाल कानून मंत्री के रूप में गरिमापूर्ण तरीके से काम करेंगे।
 
पूर्व कानून मंत्री सिब्बल ने कहा कि अब कानून नहीं, पृथ्वी विज्ञान मंत्री। कानूनों के पीछे का विज्ञान समझना सरल नहीं है। अब वे विज्ञान के कानूनों का सामना करेंगे। शुभकामना मेरे दोस्त। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना की नेता और राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने रीजीजू को कानून मंत्री पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में भेजे जाने के संभावित कारणों का जिक्र करते हुए कहा कि क्या महाराष्ट्र के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का हालिया फैसला तो वजह नहीं था?
 
उन्होंने ट्वीट किया कि क्या महाराष्ट्र पर आए फैसले से असहज स्थिति बनी? बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा सदस्य दानिश अली ने ट्वीट कर कहा कि 7 फरवरी, 2023 को मैंने किरेन रीजीजू द्वारा न्यायपालिका की अतार्किक और खतरनाक आलोचना किए जाने का लोकसभा में पुरजोर विरोध किया था। उन्हें आज हटा दिया गया। यह काफी देर से हुआ और वे संस्था को बहुत नुकसान पहुंचा चुके हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Thrissur : चाय पीने के दौरान शख्स की जेब में फटा मोबाइल, आप भी रहें सावधान