ganesh chaturthi

रायसेन के प्राचीन शिव मंदिर का ताला खोलने की मांग पर उमा भारती को मिला दिग्विजय का समर्थन

Updated: गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (23:26 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती की इस बहुचर्चित मांग का बृहस्पतिवार को समर्थन किया कि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं के मद्देनजर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) संरक्षित रायसेन किले के प्राचीन सोमेश्वर धाम स्थित महादेव मंदिर का ताला खोला जाना चाहिए।
 
सिंह ने इंदौर में कहा कि मैं भारती की इस मांग से सहमत हूं कि रायसेन किले के प्राचीन शिव मंदिर का ताला खुलना चाहिए। 75 वर्षीय कांग्रेस नेता ने भारती से एक कदम आगे जाते हुए यह मांग भी की कि राज्य की शिवराज सिंह चौहान-नीत भाजपा सरकार को इस प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करना चाहिए।
 
गौरतलब है कि एएसआई की अनुमति के अभाव में सोमेश्वर धाम के महादेव मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर पाने के बाद भारती ने सोमवार को कहा था कि सोमेश्वर महादेव का अभिषेक नहीं कर पाने से मेरे हृदय में गहरा संताप हुआ है। इसलिए अपनी भावना पर नियंत्रण रखने एवं अपने चित्त की शांति के लिए मैंने सोमेश्वर महादेव पर जल चढ़ा लेने तक अन्न त्यागने का फैसला लिया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि सोमेश्वर धाम के महादेव मंदिर का ताला साल में केवल एक बार महाशिवरात्रि के त्योहार पर खुलता है, जबकि बाकी दिनों में मंदिर-मस्जिद विवाद के चलते मंदिर का गर्भगृह बंद रहता है। मध्यप्रदेश में शराबबंदी को लेकर भारती की पुरानी मांग पर राज्यसभा सांसद सिंह ने कहा कि गुजरात और बिहार जैसे राज्यों में शराबबंदी ज्यादा सफल नहीं रही है, लेकिन वह इस बात के पक्ष में हैं कि जिन इलाकों में 50 प्रतिशत महिलाएं विरोध करें, वहां से शराब की दुकानें हटनी चाहिए।
 
बरसों पहले शराबबंदी कानून लागू करने वाले गुजरात के बारे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस सूबे में अवैध तौर पर शराब हासिल करना सबसे आसान है और लोगों को शराब का मनचाहा ब्रांड महज 10 मिनट के भीतर मनचाही जगह पर मिल जाता है। सिंह ने कहा कि ऐसी शराबबंदी से केवल कुछ पुलिस अफसरों और नेताओं को ही लाभ होता है। यही हाल बिहार में भी है।

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख